
उज्जैन. ज्योतिष में करण की संख्या 11 बताई गई है। ये चर और अचर में बांटे गए हैं। इन 11 करणों में 7वें करण विष्टि का नाम ही भद्रा है। यह सदैव गतिशील होती है। पंचांग शुद्धि में भद्रा का खास महत्व होता है। पंचांग बनाते समय करण का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। इसकी भी बहुत सूक्ष्म गणना की जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
9 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 Januray 2023)
9 जनवरी 2023, दिन सोमवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दिन भर रहेगी। सोमवार को आश्लेषा नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 8:33 से 9:53 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
9 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आश्लेषा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:53 PM
चन्द्रोदय - Jan 09 8:02 PM
चन्द्रास्त - Jan 10 9:34 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:11 PM – 12:54 PM
9 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:13 AM – 12:33 PM
कुलिक - 1:53 PM – 3:13 PM
दुर्मुहूर्त - 12:55 PM – 01:37 PM और 03:02 PM – 03:45 PM
वर्ज्यम् - 08:27 PM – 10:15 PM
ये भी पढ़ें
Astrology And Bad Habits: अगर आप भी चलते हैं ऐसे तो हो जाएं सावधान, बर्बाद कर सकती हैं आपको ये आदत
Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?
Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।