
उज्जैन. हिंदू धर्म में हर शुभ काम मुहूर्त देखकर किया जाता है। मुहूर्त देखने के लिए या तो किसी विद्वान ब्राह्मण से सलाह ली जाती है या पंचांग देखा जाता है। पंचांग में न सिर्फ शुभ मुहूर्त बल्कि ग्रह-नक्षत्रों, तिथि, वार, योग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जाता है। यहां तक कि इस साल किस दिन कब ग्रहण होगा, इसका वर्णन भी पंचांग में मिलता है। पहले से समय में पंचांग हर घर की जरूरत होती थी, लेकिन वर्तमान समय में पंचांग मोबाइल पर भी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। आगे जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…
आज करें आशा दशमी व्रत-पूजा
प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को आशा दशमी का व्रत-पूजा की जाती है। इस बार ये तिथि 9 जुलाई, शनिवार को है। इस दिन देवी पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि यदि कुंवारी लड़कियां ये व्रत करे तो उन्हें योग्य वर मिलता है और विवाहित महिलाएं ये व्रत करें तो उनके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इस व्रत का महत्व भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को बताया था। ऐसी भी मान्यता है कि इस व्रत को करे से शरीर निरोगी बना रहताा है और की तरह की परेशानियां अपने आप ही खत्म हो जाती हैं।
9 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 July 2022)
9 जुलाई 2022, दिन शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इसे आशा दशमी कहते हैं। इस दिन सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.25 तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद विशाखा नक्षत्र होने शुभ नाम के योग बन रहे हैं। इनके अलावा सिद्धि और साध्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:11 से 10:51 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
शनिवार को दोपहर में चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। बुध और सूर्य मिथुन राशि में, मंगल और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
9 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:51 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - 02:41 PM
चन्द्रास्त - 02:03 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:05 PM – 12:58 PM
9 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:12 PM – 3:52 PM
कुलिक - 5:51 AM – 7:31 AM
दुर्मुहूर्त - 07:38 AM – 08:31 AM
वर्ज्यम् - 04:40 PM – 06:10 PM
शुभ योग है शोभन
पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना रहा है। ये हैं – योग, तिथि, नक्षत्र, करण और वार। ज्योतिष शास्त्र में योगों की संख्या 27 बताई गई है। इनमें से कुछ शुभ और कुछ अशुभ हैं। 27 में से पांचवां योग है शोभन। इस योग में जन्में लोग सुन्दर और आकर्षक होते हैं। इनकी पत्नी सुन्दर और अच्छे गुणों वाली होती है। संतान पक्ष से भी ये बहुत भाग्यशाली होते हैं। इनकी संतान आज्ञाकारी होती है और इन्हें संतान से सुख प्राप्त होता है। इन्हें युद्ध करना पसंद होता है।
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar July 2022: 16 जुलाई तक मिथुन राशि में बनेगा बुधादित्य योग, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?
Shani Vakri 2022: 12 जुलाई को शनि करेगा मकर राशि में प्रवेश, 3 राशि वालों का आने वाला समय हो सकता है अच्छा
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।