
उज्जैन. पंचांग मुख्यतः पाँच भागों से बना है। ये पांच भाग हैं- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण। हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक अनिवार्य हिस्सा है। भारत में कई तरह के पंचांग प्रचलित हैं। यह सर्वाधिक प्रसिद्ध पंचांग है विक्रम जो भारत के उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भाग में प्रचलित है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
आज से शुरू होगा अगहन मास
हिंदू पंचांग के अनुसार, एक साल में 12 महीने बताए गए हैं। इनमें से नौवें महीने का नाम अगहन है। इसे मार्गशीर्ष भी कहते हैं। इस बार इस महीने की शुरूआत 9 नवंबर, बुधवार से हो रही है, जो 8 दिसंबर, गुरुवार तक रहेगा। इस महीने की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में होता है। मृगशिरा से ही मार्गशीर्ष नाम बना है। इस महीने को भगवान श्रीकष्ण का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में शंख पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि ऐसा करने श्रीकृष्ण के शंख पांचजन्य की पूजा करने का फल मिलता है।
9 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 November 2022)
9 नवंबर 2022, दिन बुधवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम 05:17 तक रहेगी। इसके बाद द्वितिया तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा वरीयान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:10 से 01:33 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
बुधवार की सुबह चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
9 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- कृत्तिका
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:40 AM
सूर्यास्त - 5:40 PM
चन्द्रोदय - Nov 09 6:21 PM
चन्द्रास्त - Nov 10 8:10 AM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है
9 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:02 AM – 9:25 AM
कुलिक - 10:48 AM – 12:10 PM
दुर्मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM
वर्ज्यम् - 08:28 PM – 10:12 PM
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2022: 18 साल बाद फिर बनेगा सूर्य-चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, जानें क्यों खास रहेंगे ये ग्रहण?
Chandra Grahan 2022: इन 4 ग्रहों के संयोग से होते हैं ग्रहण, जानें ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
Rashi Parivartan November 2022: नवंबर 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि? यहां जानें पूरी डिटेल
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।