1 नवंबर से शुरू हो रहा है कार्तिक मास, इस महीने में 14 दिन मनाए जाएंगे प्रमुख व्रत और त्योहार

Published : Oct 29, 2020, 01:47 PM IST
1 नवंबर से शुरू हो रहा है कार्तिक मास, इस महीने में 14 दिन मनाए जाएंगे प्रमुख व्रत और त्योहार

सार

पर्वों और दान-पुण्य का सबसे बड़ा महीना कार्तिक मास इस बार 1 नवंबर, रविवार से शुरू हो रहा है, जो 30 नवंबर, सोमवार को समाप्त होगा।  इस महीने में 14 दिन पर्व, त्योहार और व्रत रहेंगे।

उज्जैन. पर्वों और दान-पुण्य का सबसे बड़ा महीना कार्तिक मास इस बार 1 नवंबर, रविवार से शुरू हो रहा है, जो 30 नवंबर, सोमवार को समाप्त होगा। हिंदू धर्म के इस पवित्र महीने में मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान चलेंगे। श्रद्धालु तुलसी-शालिगराम पूजन करेंगे और देव आराधना के साथ धन-संपत्ति, व्यापार-कारोबार में वृद्धि के लिए पूजा-अर्चना कर कामना करेंगे। इस महीने में 14 दिन पर्व रहेंगे।

कार्तिक में महिलाओं के पर्व ज्यादा
4 नवंबर, बुधवार से प्रमुख पर्वों की शुरुआत करवा चौथ से हो रही है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह सबसे बड़ा पर्व है। इसके बाद स्कंद षष्ठी, रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी व्रत के साथ सौंदर्य का पर्व रूप चौदस, सुहाग पड़वा, आंवला नवमी जैसे पर्व भी महिलाओं से जुड़े हैं।

जानिए क्यों खास है कार्तिक महीना
1. हिंदू पंचांग के 12 मास में कार्तिक भगवान विष्णु का मास है। इसमें नक्षत्र-ग्रह योग, तिथि पर्व का क्रम धन, यश-ऐश्वर्य, लाभ, उत्तम स्वास्थ्य देता है।
2. कार्तिक मास हिंदू शास्त्र गणना के आधार पर वर्ष आरंभ का समय माना जाता है।
3. धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी मास में शिव पुत्र कार्तिकेय ने तारकासुर राक्षस का वध किया था, इसलिए इसका नाम कार्तिक पड़ा, जो विजय देने वाला है।

जानिए किस दिन कौन सा पर्व...
4 नवंबर- करवा चौथ
8 नवंबर- अहोई अष्टमी
11 नवंबर- रमा एकादशी व्रत
12 नवंबर- गोवत्स द्वादशी/ धनतेरस
13 नवंबर- रूप चतुर्दशी
14 नवंबर- दीपावली
15 नवंबर- गोवर्धन पूजा, अन्नकूट
16 नवंबर- भाई दूज
20 नवंबर- सूर्य षष्ठी
22 नवंबर- गोपाष्टमी
23 नवंबर- आंवला नवमी
25 नवंबर- देवउठनी ग्यारस
29 नवंबर- वैकुंठ चतुर्दशी
30 नवंबर- कार्तिक पूर्णिमा

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज