Karwa Chauth 2022 Chandroday Time: जानें किस शहर में कब निकला चांद

Published : Oct 10, 2022, 10:08 AM ISTUpdated : Oct 13, 2022, 09:22 PM IST
Karwa Chauth 2022 Chandroday Time: जानें किस शहर में कब निकला चांद

सार

Karva Chauth 2022: इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर, गुरुवार को किया जाएगा। उस व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहता है। इस दिन चंद्रमा की पूजा करने के बाद ही व्रत पूर्ण होता है।   

उज्जैन. हिंदू धर्म में पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं कई व्रत-उपवास करती हैं। करवा चौथ (Karva Chauth 2022) भी उनमें से एक है। इस बार ये व्रत 13 अक्टूबर, गुरुवार को है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं या दिन भर कुछ भी खाती-पीती नहीं है। शाम को पहले भगवान श्रीगणेश और बाद में चंद्रमा की पूजा के बाद ही ये व्रत पूर्ण होता है। लेकिन कई बार मौसम के कारण चंद्रमा दिखाई नहीं देता। ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए, इसके बारे में भी धर्म ग्रंथों में बताया गया है। आगे जानिए करवा चौथ से जुड़ी खास बातें…

अगर चांद पर हो बादलों का साया तो क्या करें?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, करवा चौथ पर अगर किसी कारणवश चंद्रमा दिखाई न दे तो पंचांग में बताए गए समय के अनुसार चंद्रमा निकलने की दिशा की ओर मुंह रखकर पूजा कर सकते हैं और अर्घ्य भी दे सकते हैं। ऐसा करने से व्रत पूर्ण माना जाएगा और किसी तरह का कोई दोष भी नहीं लगेगा। 

कैसे पता करें चंद्रोदय का समय? (Karva Chauth 2022 Timings)
खगोलीय गणना के अनुसार, करवा चौथ का चांद शरद पूर्णिमा के चांद से 3 घंटे बाद निकलता है। गणनाओं के अनुसार, चंद्रमा पृथ्वी की और पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करते हुए आगे बढ़ती है। पृथ्वी की तेज गति के कारण चंद्रमा प्रतिदिन 12 डिग्री से पिछड़ता जाता है, जिसे पूरा करने में उसे रोज 48 मिनट अधिक लगते हैं। क्षेत्र के हिसाब से भी चंद्रोदय के समय में बदलाव होता है। चांद की इसी गति के कारण हर महीने पूर्णिमा और अमावस होती है।

करवा चौथ 2022: असम में चांद निकलने का टाइम
असम: 7 बजकर 11 मिनट पर 

करवा चौथ 2022: कोलकाता में चांद निकलने का टाइम

कोलकाता: 7 बजकर 37 मिनट पर

करवा चौथ 2022: पटना में चांद निकलने का टाइम
पटना - 7 बजकर 44 मिनट पर

करवा चौथ 2022: प्रयागराज में चांद निकलने का टाइम

प्रयागराज: 7 बजकर 57 मिनट पर

करवा चौथ 2022: लखनऊ में चांद निकलने का टाइम

लखनऊ: 7 बजकर 59 मिनट पर

करवा चौथ 2022: देहरादून में चांद निकलने का टाइम
देहरादून: 8 बजकर 02 मिनट पर

करवा चौथ 2022: शिमला​​​​​​​​​​​​​​ में चांद निकलने का टाइम

शिमला: 8 बजकर 03 मिनट पर

करवा चौथ 2022: कानपुर​​​​​​​​​​​​​​ में चांद निकलने का टाइम

कानपुर: 8 बजकर 02 मिनट पर

करवा चौथ 2022: चंडीगढ़​​​​​​​​​​​​​​ में चांद निकलने का टाइम

चंडीगढ़: 8 बजकर 06 मिनट पर

करवा चौथ 2022: जम्मू ​​​​​​​​​​​​​​ में चांद निकलने का टाइम

जम्मू: 8 बजकर 08 मिनट पर

करवा चौथ 2022: नोएडा​​​​​​​​​​​​​​ में चांद निकलने का टाइम
नोएडा: 8 बजकर 08 मिनट पर

करवा चौथ 2022: दिल्ली​​​​​​​​​​​​​​ में चांद निकलने का टाइम

दिल्ली: 8 बजकर 09 मिनट पर

करवा चौथ 2022: लुधियाना​​​​​​​​​​​​​​ में चांद निकलने का टाइम
लुधियाना: 8 बजकर 10 मिनट पर

करवा चौथ 2022: जयपुर​​​​​​​​​​​​​​ में चांद निकलने का टाइम
जयपुर: 8 बजकर 18 मिनट पर

करवा चौथ 2022: भोपाल​​​​​​​​​​​​​​ में चांद निकलने का टाइम
भोपाल: 8 बजकर 21 मिनट पर

करवा चौथ 2022: गुरुग्राम​​​​​​​​​​​​​​ में चांद निकलने का टाइम
गुरुग्राम: 8 बजकर 21 मिनट पर

करवा चौथ 2022: इंदौर​​​​​​​​​​​​​​ में चांद निकलने का टाइम
इंदौर: 8 बजकर 27 मिनट पर

करवा चौथ 2022: बेंगलूरू​​​​​​​​​​​​​​ में चांद निकलने का टाइम
बेंगलूरू: 8 बजकर 40 मिनट पर

करवा चौथ 2022: अहमदाबाद​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ में चांद निकलने का टाइम
अहमदाबाद: 8 बजकर 41 मिनट पर

करवा चौथ 2022: गांधीनगर​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ में चांद निकलने का टाइम
गांधीनगर: 8 बजकर 51 मिनट पर

करवा चौथ 2022: मुंबई​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ में चांद निकलने का टाइम

मुंबई: 8 बजकर 48 मिनट पर


ये भी पढ़ें-

Karva Chauth 2022: गुड लक बढ़ाने के लिए करवा चौथ पर महिलाएं ट्राय करें इन रंगों की ड्रेस


Kartik month 2022: 10 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक मास, 29 में से 18 दिन मनाए जाएंगे व्रत-उत्सव

karva chauth 2022: कब है करवा चौथ? जानें सही डेट, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व व कथा

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज