
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का बड़ा महत्व है। ग्रहों की गणना के जरिए ही हर व्यक्ति के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। और समय रहते किसी भी अनहोनी से बचने के उपाय सुझाए जाते हैं। हर व्यक्ति के जीवन में कई बार ग्रहों के अच्छे-बुरे योग बनते हैं, जिनसे उसका जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से ग्रहों के बुरे योगों के प्रभाव को कम किया जा सकता है। जानिए ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कैसे कम किया जा सकता है-
- यदि गुरु ग्रह के कारण जीवन में समस्याएं आ रही हों तो, पलंग के नीचे पीतल के बर्तन में पानी रखें या हल्दी की गांठ पीले कपड़े में बांधकर तकिए के नीचे रखें।
- तकिए के नीचे लाल चंदन और पलंग के नीचे तांबे के लोटे में पानी रखने से सूर्य के कारण बन रहा बुरा योग टल जाता है।
- यदि चंद्र के कारण कोई परेशानी है तो पलंग के नीचे चांदी के बर्तन में जल रखें या चांदी की अंगूठी पहनें। बुरा योग टल जाएगा।
- जीवन में सबसे अधिक परेशानी शनि के कारण होती है यदि आपके जीवन में भी शनि के कारण समस्याएं हैं तो लोहे के बर्तन में पलंग के नीचे पानी रखें। तकिए के नीचे लोहा या नीलम भी रख सकते हैं।
- तकिए के नीचे सोने के आभूषण रखें। बुध ग्रह के कारण आ रही परेशानी समाप्त हो जाएगी।
- मंगल ग्रह के कारण परेशानी है तो अपने पलंग के नीचे कांसे के बर्तन में पानी रखें या सोने और चांदी के मिले जुले आभूषण तकिए के नीचे रखें। परेशानी दूर हो जाएगी।
- शुक्र से संतप्त हों तो चांदी की मछली बनाकर तकिए के नीचे रखें। पलंग के नीचे चांदी के बर्तन में पानी रखने से भी लाभ मिलेगा।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।