समुद्र शास्त्र: आंखों की पुतलियों के रंग से जान सकते हैं कैसा है किस व्यक्ति का नेचर

Published : Jul 28, 2021, 10:22 AM ISTUpdated : Jul 28, 2021, 11:53 AM IST
समुद्र शास्त्र: आंखों की पुतलियों के रंग से जान सकते हैं कैसा है किस व्यक्ति का नेचर

सार

वैसे तो लगभग हर व्यक्ति की आंखों की पुतलियों का रंग काला ही होता है, लेकिन कुछ लोगों की आंखों की पुतलियों का भिन्न भी होता है जैसे नीला, भूरा, ग्रे आदि। समुद्र शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति की आंखों की पुतलियों का रंग देखकर बताया जा सकता है कि उसका स्वभाव कैसा है या फिर वह विश्वसनीय है या नहीं।

उज्जैन. वैसे तो लगभग हर व्यक्ति की आंखों की पुतलियों का रंग काला ही होता है, लेकिन कुछ लोगों की आंखों की पुतलियों का भिन्न भी होता है जैसे नीला, भूरा, ग्रे आदि। समुद्र शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति की आंखों की पुतलियों का रंग देखकर बताया जा सकता है कि उसका स्वभाव कैसा है या फिर वह विश्वसनीय है या नहीं। आगे जानिए इससे जुड़ी खास बातें…

काली पुतली
आंखों की पुतली का काला रंग सबसे सामान्य होता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार काली आंखों वाले लोग सबसे ज्यादा विश्वसनीय और जिम्मेदारियों को समझने वाले होते हैं। इन लोगों पर भरोसा किया जा सकता है। ये अगर किसी को वादा करते हैं तो निभाते हैं। इसके साथ ही ये समय के पाबंद होते हैं। ये एक अच्छे प्रेमी साबित होते हैं। इन्हें महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। जिसके लिए ये मन लगाकर परिश्रम भी करते हैं।

भूरी पुतली वाले 
भूरी आंख वाले लोगों का मनोबल मजबूत होता है। इन्हें सृजनात्मक कार्य करना अच्छा लगता है। ये अत्यंत उत्साही और सक्रिय स्वाभाव के होते हैं। इनमें बस एक कमी होती है कि ये मौके पर अपनी बात कहने से अक्सर चूक जाते हैं।

हरी पुतली वाले
हरे रंग की आंख बहुत कम लोगों की होती हैं। जिन लोगों की आंखों की पुतलियों का रंग हरा होता हैं उन्हें लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना पसंद होता है। ये लोग उत्सव, आयोजन आदि में ज्यादा रूचि रखते हैं। ये सभी के प्रिय पात्र बने रहते हैं, लेकिन इन लोगों में ईर्ष्या की भावना अधिक रहती है।

नीली पुतली वाले
जिन लोगों की आंखें नीली होती हैं वे राजसी ठाठ-वाठ वाले स्वभाव के होते हैं। इनका स्वभाव शांत और धैर्य वाला होता है, लेकिन इन्हें दिखावा भी पसंद होता है। ये लोग दूसरों की मदद करने में आगे रहते हैं। इन के लिए सामाजिक मान मर्यादा और आत्म सम्मान का बहुत मायने रखता है।

ग्रे पुतली वाले
ग्रे रंग की आंखों वाले लोग अपनी धुन के पक्के और होने से साथ ही अच्छी विश्लेषण क्षमता रखते हैं, लेकिन इनमें कमी होती है कि ये लोग कान के कच्चे होते हैं। कई बार अव्यवहारिक होकर सोचते हैं जिसके कारण अत्यधिक पूर्वाग्रही हो जाते हैं।

ज्योतिष में स्वभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

किसी भी महीने की इन 3 तारीखों पर जन्में लोगों पर होती है शनिदेव की विशेष कृपा

अकूत जमीन-जायदाद और संपत्ति के मालिक होते हैं इन 3 तारीखों पर जन्में लोग

अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर से जान सकते हैं आपके पास कितना पैसा होगा?

इन 4 तारीखों पर जन्में लोग होते हैं जिद्दी और घमंडी, ये अपने जीवन में तरक्की भी खूब करते हैं

इन 4 राशियों के लोगों को पैसों से होता है खास लगाव, कभी-कभी ये स्वार्थी भी हो जाते हैं

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज