16 संस्कारों में से एक है विवाह, जानिए राशि अनुसार किस उम्र में शादी करने से चमक सकती है किस्मत

Published : Dec 16, 2019, 08:57 AM IST
16 संस्कारों में से एक है विवाह, जानिए राशि अनुसार किस उम्र में शादी करने से चमक सकती है किस्मत

सार

जीवन के सोलह संस्कारों में से एक है विवाह। ये एक अनिवार्य संस्कार है और इसका महत्व काफी अधिक है, क्योंकि इसके बाद जीवन पूरी तरह बदल जाता है।

उज्जैन. कुछ लोग शादी का निर्णय जल्दबाजी में कर लेते हैं, इस कारण परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। उज्जैन के ज्योतिषी पं. मनीष शर्मा के अनुसार, अगर अपनी राशि के हिसाब से सही उम्र में शादी की जाए तो वैवाहिक जीवन में सफलता की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। यहां जानिए राशि अनुसार शादी की सही उम्र...

मेष राशि
मेष राशि के लोगों में धैर्य की कमी होती है, इस कारण वे हर काम जल्दी से जल्दी पूरा करने की कोशिश करते हैं। ये लोग शादी के लिए भी थोड़ी जल्दी करते हैं, लेकिन इनके लिए 26 की उम्र के बाद शादी करना ज्यादा शुभ रहता है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग अपने सही जीवन साथी की तलाश में इंतजार करते हैं। इन लोगों के लिए विवाह की सबसे अच्छी उम्र 30 साल रहती है।

मिथुन राशि
जिन लोगों की राशि मिथुन है, उनके लिए विवाह की सबसे अच्छी उम्र है 30। 30 वर्ष के बाद ये लोग शादी करते हैं तो इनका भाग्योदय हो सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोग कम उम्र में ही जीवन साथी चुन लेते हैं। इस कारण जल्दबाजी में गलत निर्णय कर लेते हैं। इन लोगों को शादी के लिए 30 वर्ष तक इंतजार करना चाहिए। इसके बाद शादी करना ज्यादा शुभ हो सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोग व्यवहार कुशल होते हैं, इस कारण इनके संबंध लंबे समय तक बने रहते हैं। अगर इनकी शादी देर से भी होती है तो ये सुखी रहते हैं। इनके लिए विवाह की सही उम्र 35 वर्ष के बाद रहती है।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोग छोटी उम्र में ही प्रेम प्रसंग में पड़ जाते हैं। ये लोग जीवन साथी के प्रति वफादार रहते हैं। इनके लिए शादी की सही उम्र 25-26 वर्ष रहती है।

तुला राशि
इस राशि के लोग धैर्यवान होते हैं, लेकिन कभी-कभी मानसिक रूप से अशांत हो जाते हैं। इन लोगों के लिए शादी की सही उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच रहती है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले अपने जीवन साथी पर अधिकार जताने की कोशिश करते हैं। ये लोग हर काम जल्दी से जल्दी पूरा करना चाहते हैं। अगर से शादी भी जल्दी कर लेते हैं तो इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों के लिए शादी की सही उम्र 30 वर्ष के बाद रहती है।

धनु राशि
धनु राशि के लोग किसी भी बात को आसानी से समझते नहीं हैं। हर चीज की जांच-पड़ताल करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचते हैं। इन लोगों के लिए शादी की सही 34 साल के बाद रहती है।

मकर राशि
मकर राशि के लोग किसी भी उम्र में शादी कर सकते हैं। ये लोग अपने जीवन के प्रति गंभीर रहते हैं। इस कारण हर हालात से निपटना जानते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग जीवन के प्रति सकारात्मक रहते हैं। परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं। इनके लिए शादी की सही उम्र 32 वर्ष के बाद रहती है।

मीन राशि
मीन राशि के लोग बहुत सी योजनाएं बनाते हैं और उन योजनाओं पर आसानी से अमल भी कर लेते हैं। अगर ये लोग 26 वर्ष की उम्र के शादी करते हैं तो इनका भाग्योदय हो सकता है।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज