
उज्जैन. सरकारी नौकरी के लिए काफी लोग कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ लोगों का ये सपना पूरा हो पाता है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे योग बताए गए हैं, जिनसे ये मालूम हो सकता है कि किसी व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने के योग हैं या नहीं...
1. जिन लोगों की हथेली पर सूर्य पर्वत (रिंग फिंगर के नीचे) उभरा हुआ हो और इस पर्वत पर एक सीधी रेखा बिना किसी रुकावट के हो तो ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावनाएं अधिक रहती हैं।
2. यदि किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु पर्वत (इंडेक्स फिंगर के नीचे) पर सूर्य पर्वत से चलकर कोई रेखा आ रही हो तो ये भी अच्छी नौकरी मिलने का शुभ संकेत है।
3. जिन लोगों की हथेली पर गुरु पर्वत उठा हुआ है और उस पर बहुत सी सीधी रेखाएं हैं तो ऐसे लोगों को भी सरकारी नौकरी मिलने की संभावनाएं रहती है।
4. जिस व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा से कोई शाखा निकरकर गुरु पर्वत की ओर जाती है, वह भाग्यशाली होता है। ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी में कोई ऊंचा पद मिल सकता है।
5. यदि किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा से निकलकर कोई शाखा सूर्य पर्वत की ओर जाती है तो यह भी शुभ संकेत है। ऐसे व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में लाभ मिल सकता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।