
उज्जैन. किसी भी व्यक्ति की नाम राशि से उसके नेचर और भविष्य से जुड़ी बातें मालूम की जा सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, राशि से ये भी जाना जा सकता है कि आप कैसे माता-पिता है या जब आप माता-पिता बनेंगे तब आपका स्वभाव कैसा होगा, जानिए-
मेष राशि
इस राशि के लोग थोड़े क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इस कारण ये लोग अपने बच्चों की छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा हो जाते हैं। बच्चों को अच्छा भविष्य देने के लिए दिनरात मेहनत करते हैं।
वृषभ राशि
बच्चों के मामले में ये लोग धैर्यवान होते हैं। अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाते हैं। बच्चों की बात शांति से सुनते हैं और परेशानियों को दूर करने की कोशिश करते हैं।
मिथुन राशि
इस राशि के लोग खुद को हर परिस्थिति में ढाल लेते हैं। हालात कैसे भी हों, ये लोग हमेशा खुश रहते हैं। बच्चों की हर छोटी-बड़ी इच्छा पूरी करने की कोशिश करते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग बच्चों के मामले में पूरी जिम्मेदारी निभाते हैं। बच्चों के लिए हर सुख-सुविधा का ध्यान रखते हैं और परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं।
सिंह राशि
जिन लोगों की राशि सिंह है, वे साहसी होते हैं, लेकिन थोड़े आलसी भी होते हैं। आजादी से जीना पसंद करते हैं और बच्चों को भी ऐसे ही जीने की प्रेरणा देते हैं।
कन्या राशि
इस राशि के लोग बच्चों के लिए पूरी मेहनत करते हैं। खुद के जीवन में कितनी भी परेशानियां हो, बच्चों के सुख में कमी नहीं आने देते हैं। साथ ही, बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कभी-कभी ज्यादा सख्त भी हो जाते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के बहुत अच्छे माता-पिता साबित होते हैं। ये लोग बच्चों को अच्छी तरह समझते हैं और अच्छी बातें सिखाने में सफल होते हैं।
वृश्चिक राशि
जिन लोगों की राशि वृश्चिक है, वे नेतृत्व क्षमता के धनी होते हैं। यही गुण इनके बच्चों में भी होता है। बच्चों को श्रेष्ठ जीवन देने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। खुद के सुख से पहले बच्चों का सुख देखते हैं।
धनु राशि
इस राशि के लोग बच्चों पर कभी-कभी चिड़ जाते हैं। बच्चों के मामले में इन्हें धैर्य से काम लेना चाहिए। बच्चों को अच्छी शिक्षा और सुख देने के लिए दिनरात एक कर देते हैं।
मकर राशि
जिन लोगों की राशि मकर है, वे बच्चों के लिए खुद के स्वास्थ्य और सुख का ध्यान रखते हैं। बच्चों की छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरी करने के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग मेहनत बहुत करते हैं, लेकिन इन्हें आशा के अनुरूप लाभ नहीं मिलता है। बच्चों के सुख लिए बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं। बच्चों को अपना प्यार दिखा नहीं पाते हैं।
मीन राशि
इस राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं। बच्चों का दर्द और बीमारी ये देख नहीं पाते हैं। बच्चों की सभी फरमाइशों को पूरा करने की कोशिश करते हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।