कुंभ राशि के स्वामी हैं शनिदेव, जानिए इस राशि के लोगों से जुड़ी 10 खास बातें

जिन लोगों के नाम पहला अक्षर गु, गे, गो, सा, सी, सु, से सो, सा. होता है, वे कुंभ राशि के होते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 17, 2020 6:06 AM IST

उज्जैन. कुंभ राशि का चिन्ह घड़ा लिए खड़ा हुआ व्यक्ति है। इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए कैसा होता है इस राशि के लोगों का स्वभाव-

1. कुंभ राशि वाले बुद्धिमान होने के साथ-साथ व्यवहारकुशल होते हैं। जीवन में स्वतन्त्रता के पक्षधर होते हैं। प्रकृति से भी असीम प्रेम करते हैं।
2. सामाजिक क्रिया कलापों में रूचि रखने वाले होते हैं। इसमें भी साहित्य, कला, संगीत व दान आपको बेहद पसंद होता है।
3. आप केवल बुद्धिमान व्यक्तियों के साथ बोलना चालना पसंद करते हैं। कभी भी आप अपने मित्रों से असमानता का व्यवहार नहीं करते हैं।
4. कुंभ राशि के लड़के दुबले और लम्बे होते हैं। आपका व्यवहार स्नेहपूर्ण होता है। इनकी मुस्कान इन्हें आकर्षक व्यक्तित्व प्रदान करती है।
5. इनकी रूचि स्तरीय खान पान व पहनावे की ओर रहती है। ये बोलने की अपेक्षा सुनना ज्यादा पसंद करते हैं।
6. अपने व्यवहार में बहुत ईमानदार रहते हैं इसलिये अनेक लड़कियां आपकी प्रशंसक होती हैं। आपको कलात्मक अभिरूचि व सौम्य व्यक्तित्व वाली लड़कियां आकर्षित करती हैं।
7. कुंभ राशि की लड़कियां बड़ी-बड़ी आंखों वाली व भूरे बालों वाली होती हैं। यह कम बोलती हैं इनकी मुस्कान आकर्षक होती है।
8. इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है किन्तु आसानी से किसी को अपना नहीं बनाती हैं। ये अति सुंदर और आकर्षक होती हैं।
9. आप किसी कलात्मक रूचि, पेंटिग, काव्य, संगीत, नृत्य या लेखन आदि में अपना समय व्यतीत करती हैं। ये सामान्यत: गंभीर व कम बोलने वाले व्यक्तियों के प्रति आकर्षित होती हैं।
10. इनका जीवन सुखपूर्वक व्यतित होता है क्योंकि ये ज्यादा इच्छाएं नहीं करती हैं। अपने घर को भी कलात्मक रूप से सजाती हैं।

Share this article
click me!