वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा शुक्र, किस राशि पर कैसा होगा शुभ-अशुभ प्रभाव?

3 जनवरी, रविवार की रात को शुक्र ग्रह वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 3, 2021 4:05 AM IST

उज्जैन. शुक्र ग्रह का संबंध सुख-सुविधाओं और विलासिता से है। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। जानिए किस राशि पर कैसा होगा शुक्र के राशि परिवर्तन का असर…

मेष राशि 
कामकाज में सुधार होगा। बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अच्छे काम का फायदा आने वाले समय में वेतनवृद्धि के रूप में मिल सकता है।

वृष राशि 
इस राशि के लोगों के लिए यह समय संभलकर रहने का है। परिवार वालों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। 

Latest Videos

मिथुन राशि 
लव लाइफ में सफलता मिल सकती है। कोई बड़ा परिवर्तन आपकी लाइफ में आ सकता है। इस दौरान आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ सकती है। 

कर्क राशि
इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। मन में शांति बनी रहेगी। परिजन का पूरा सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी से जुड़े मामले आगे बढ़ने से खुशी का अनुभव होगा।

सिंह राशि 
शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना होगी, बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में भी फायदे के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा।

कन्या राशि
लेखन से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग भी इस समय बन रहे हैं। इस दौरान भागदौड़ ज्यादा रहने से थकान का अनुभव करेंगे। 

तुला राशि 
पारिवारिक जीवन में चल रही मुश्किलें खत्म होंगी। भाई बहन के बीच संबंध पहले से मधुर होंगे। किस्मत आपका पूरा साध देगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, फायदा होगा। छोटी-मोटी यात्रा के भी योग बन रहे हैं।


वृश्चिक राशि 
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें नहीं तो मामला उलझ सकता है। किसी भी काम को करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें।

धनु राशि 
इस राशि के लोग गुस्सा करने से बचें। इस समय रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आय के स्रोत बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। पुश्तैनी प्रॉपर्टी में हिस्सा मिल सकता है। 

मकर राशि 
रुके हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए ये उत्तम समय है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सभी उम्मीदे पूरी होंगी। कुल मिलाकर शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि 
मान सम्मान बढ़ेगा, लेकिन साथ-साथ आपका खर्च भी बढ़ सकता है। इस समय आपको पैसों की बचत पर भी ध्यान देना होगा। किसी कारण से आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है।

मीन राशि
बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा को अधिक मेहनत करना होगी। परिवार के लोगों को पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ये समय आपके लिए मिला-जुला रहेगा।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
Jammu and Kashmir और Haryana Election Result के बाद BJP कार्यालय पहुंचे PM Modi, जश्न का दिखा माहौल
'कांग्रेस के लिए लोगों ने लगाया नो एंट्री का बोर्ड' Haryana Election Result के बाद PM Modi ने सुनाया
Haryana Chunav Result : BJP की जीत के बाद क्या बोले नायब सैनी, किसे दिया क्रेडिट
पहले ही चुनाव में विनेश फोगाट को मिली बंपर जीत, चुनावी अखाड़े में विरोधियों को दे दी पटखनी