किस दिशा में होना चाहिए घर का किचन? ये 6 वास्तु टिप्स आ सकती हैं आपके काम

Published : Jun 25, 2020, 03:20 PM IST
किस दिशा में होना चाहिए घर का किचन? ये 6 वास्तु टिप्स आ सकती हैं आपके काम

सार

किचन घर का महत्वपूर्ण स्थान होता है। किचन में अगर वास्तु दोष हो तो उसका सबसे ज्यादा नेगेटिव इफेक्ट परिवार की महिलाओं पर ही पड़ता है।

उज्जैन. किचन घर का महत्वपूर्ण स्थान होता है। किचन में अगर वास्तु दोष हो तो उसका सबसे ज्यादा नेगेटिव इफेक्ट परिवार की महिलाओं पर ही पड़ता है। इसलिए किचन बनवाते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, जो इस प्रकार हैं-

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ईशान दिशा को छोड़कर किचन किसी भी दिशा में बनवाया जा सकता है।
2. किचन में काले रंग के ग्रेनाइट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसका नेगेटिव असर होता है।
3. किचन मकान के बीच में न होकर कोने में होनी चाहिए। रसोई के बाद थोड़ी खुली जगह भी होनी चाहिए ताकि धुआं, गैस, गर्मी आदि आसानी से निकल सकें।
4. किचन में खिड़कियां व रोशनदान पर्याप्त होना चाहिए। सूर्य की किरणें किचन में जरूर आना चाहिए, इससे नेगेटिविटी दूर होती है
5. रसोई घर सीढ़ियों के नीचे नहीं बनवाना चाहिए।
6. रसोई घर शौचालय से लगा हुआ नहीं होना चाहिए। और न ही रसोई व शौचालय के दरवाजे आमने-सामने होना चाहिए। नहीं तो शौचालय से निकलने वाली नेगेटिव एनर्जी घर की महिलाओं को प्रभावित कर सकती हैं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज