वृषभ राशि में उदय हुआ बुध, देश की अर्थव्यवस्था में हो सकता है सुधार, स्टूडेंट्स के लिए अच्छा है ये समय

27 जून, रविवार से बुध ग्रह वृषभ राशि उदय हो गया है। इसके पहले ये ग्रह अस्त था। 23 जून से बुध मार्गी भी हुआ है यानी सीधी चाल से चलने लगा है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 28, 2021 3:11 AM IST / Updated: Jun 28 2021, 11:49 AM IST

उज्जैन. शुक्र की राशि वृषभ में बुध के उदय होने से कन्या और मिथुन राशि के लोगों के लिए उन्नति और नए मौके मिलने का समय रहेगा। जुलाई में बुध के साथ शुक्र और सूर्य की युति भी बनेगी। ये स्थिति कई लोगों के लिए शुभ रहेगी। बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। इसलिए इसका शुभ प्रभाव सरकार और प्रशासन पर भी पड़ेगा।

देश की अर्थव्यवस्था में सुधार
- वृष राशि में बुध का उदय और मार्गी चाल के साथ ही राहु की युति भी बन रही है। इसलिए आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शेयर मार्केट और खरीदारी बढ़ेगी।
- बुध और शुक्र के इस योग के प्रभाव से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होने के योग बनेंगे। इस स्थिति के प्रभाव से अच्छी बारिश के साथ ही फसल और धान्य अच्छा होने का संकेत मिल रहा है। इस ग्रह के शुभ प्रभाव से स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय रहेगा।

Latest Videos

राशियों पर असर
- बुध के प्रभाव से मेष राशि वालों को फायदे के मौके मिलेंगे।
- वृष राशि वाले लोगों के पारिवारिक सामंजस्य में वृद्धि होगी।
- मिथुन राशि वालों को धन लाभ होगा।
- कर्क राशि वालों की जॉब और बिजनेस में तरक्की होगी।
- बुध की चाल में बदलाव होने से सिंह राशि वाले लोगों के खर्चे बढ़ सकते हैं।
- कन्या राशि वालों का प्रमोशन हो सकता है और इनकम भी बढ़ेगी।
- तुला राशि वाले लोगों के कार्य में भी उन्नति होगी।
- वृश्चिक राशि वाले लोगों का भाग्योदय हो सकता है।
- धनु राशि वाले लोगों की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
- मकर राशि वाले लोगों के मांगलिक काम पूरे होंगे।
- कुंभ राशि वाले लोगों के प्रॉपर्टी संबंधी कागजी कामों में भी गड़बड़ हो सकती है।
- मीन राशि वाले लोगों को संतान लाभ होने के योग बन रहे हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Election Result: हरियाणा में हुई हार तो कैसे बढ़ेगा BJP पर दबाव, कहां-कहां खड़ी होगी मुश्किल
Bigg Boss 18: कौन हैं 4 जोड़ी कपड़ा लेकर आए BJP के नेता Tajinder Pal Bagga, जूता कांड है मशहूर
क्या 7 जन्मों का होता है पति-पत्नी का साथ? प्रेमानंद महाराज ने बताई सच्चाई #Shorts
क्या इन 8 ठिकानों पर ईरान ने छिपा दिए परमाणु हथियार? Israel Iran War Update
बिजनेसमैन ने मनाया बीवी का 50वां बर्थडे, लग गया बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा