बुध ग्रह ने बदली चाल, कैसा होगा आपकी राशि पर असर, किसे होगा फायदा-किसे नुकसान?

Published : Nov 04, 2020, 01:53 PM IST
बुध ग्रह ने बदली चाल, कैसा होगा आपकी राशि पर असर, किसे होगा फायदा-किसे नुकसान?

सार

3 नवंबर, मंगलवार की रात से बुध ग्रह सीधी चाल चलने लगेगा यानी तुला राशि में ही वक्री से मार्गी  स्थिति में हो जाएगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार इससे पहले 14 अक्टूबर को ये ग्रह तुला राशि में वक्री हुआ था। 

उज्जैन. 3 नवंबर, मंगलवार की रात से बुध ग्रह सीधी चाल चलने लगेगा यानी तुला राशि में ही वक्री से मार्गी  स्थिति में हो जाएगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार इससे पहले 14 अक्टूबर को ये ग्रह तुला राशि में वक्री हुआ था। 

कामकाज में आएगी तेजी
पं. मिश्र ने बताया कि बुध के मार्गी होने के कारण सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। धन लाभ के मौके मिलेंगे और इनकम भी बढ़ सकती है। व्यापारिक गतिविधियां में सुधार होगा। कामकाज में तेजी आएगी। लोगों को बुद्धि की वजह से फायदा होगा। राजनीति में बुद्धिमान लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को फायदा होगा। धैर्य और संयम में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगने लगेगा। बुध का वक्री और मार्गी होने का सबसे ज्यादा असर बिजनेस पर पड़ता है। वक्री बुध के समय में बिजनेस में मंदी रहती है। हानि उठाना पड़ती है और कर्ज लेकर व्यापार चलाना पड़ता है। लेकिन बुध के मार्गी होते ही यह परेशानी दूर हो जाती है। बिजनेस में तरक्की होने लगती है। धन का आगमन सुचारु होने लगता है।

लेन-देन और निवेश पर पड़ता है शुभ-अशुभ असर
पं. मिश्र का कहना है कि किसी भी राशि में ग्रह का वक्री और मार्गी होने से हर राशि वालों के जीवन में बदलाव होते हैं। जो कि जॉब, बिजनेस, लेन-देन, निवेश, सेहत, लव लाइफ और कई तरह के हो सकते हैं। हालांकि, कुंडली में मौजूद ग्रह स्थिति के मुताबिक यह असर कम-ज्यादा हो सकता है। बुध के खराब परिणामों में फैसला लेने की क्षमता न होना, सिर दर्द, स्किन और अन्य रोग होने की आशंका बनी रहती है। बुध ग्रह के अच्छे प्रभाव से वाणी, शिक्षा, शिक्षण, गणित और तर्क शक्ति से फायदा मिलता है

मेष: पराक्रम में वृद्धि, बुद्धि का सकारात्मक एवं सफल प्रयोग हो सकेगा।
वृष: धन को लेकर थोड़े तनाव के साथ प्रगति, वाणी में संयम रखने की आवश्यकता।
मिथुन: स्वास्थ्य, सुख, विद्या में वृद्धि, संतान के पक्ष में प्रगति संभव।
कर्क: माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। गृह व वाहन संबंधित खर्च संभव।
सिंह: धन संबंधित कार्यों में अवरोध के साथ सफलता मिलने की संभावना।
कन्या: परिवार में नया कार्य, व्यापार में विस्तार, वाणी व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
तुला: कार्य क्षमता के बल पर नया कार्य या कार्यों में विस्तार कर सकते हैं।
वृश्चिक: व्यय में अधिकता, आंतरिक रोग, ऋण एवं शत्रु के प्रति सावधान रहें।
धनु: जीवनसाथी के सहयोग और सान्निध्य में वृद्धि की संभावना।
मकर: राज्य सम्मान एवं परिश्रम में वृद्धि, कार्य क्षेत्र में प्रगति परंतु स्वास्थ्य के प्रति रहे सजग रहे।
कुंभ: भाग्य का साथ और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
मीन: व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ, जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति रहे सजग रहे।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज