
उज्जैन. हमारी हथेली में कई तरह के चिह्न होते हैं। इनमें से कुछ शुभ तो कुछ अशुभ फल प्रदान करते हैं। ऐसा ही एक चिह्न है सर्प का। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली में सर्प के चिह्न का बड़ा महत्व है। यह अलग-अलग रेखाओं और पर्वतों पर अलग-अलग शुभ-अशुभ प्रभाव दिखाता है। आइए जानते हैं हथेली में किस जगह सर्प का चिह्न होने पर क्या फल मिलता है…
1. हथेली में सर्प का चिह्न होना शुभ भी होता है और अशुभ भी। यह उसके होने के स्थान पर निर्भर करता है। यदि ये चिह्न शुक्र पर्वत पर होता है तो व्यक्ति को भोग-विलास के साधन तो बहुत प्राप्त होते हैं, लेकिन दांपत्य जीवन में कष्ट बना रहता है। ऐसे व्यक्ति का पारिवारिक जीवन 38 वर्ष की आयु तक संकटपूर्ण रहता है।
2. तर्जनी अंगुली के नीचे गुरु पर्वत होता है। इस पर सर्प का चिह्न हो तो व्यक्ति अत्यंत गुणवान और ज्ञानवान होता है। इस पर्वत पर सर्प का मुख ऊपर यानी अंगुली की ओर जाता हुआ हो तो व्यक्ति अध्यात्म के क्षेत्र में ऊंचाइयां छूता है, लेकिन सर्प का चिह्न नीचे की ओर हो तो व्यक्ति अधोगति को प्राप्त होता है। ऐसे व्यक्ति को कई बार अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
3. मध्यमा अंगुली के नीचे शनि पर्वत होता है और इसी पर आकर भाग्यरेखा समाप्त होती है। यदि इस स्थान पर सर्प का चिह्न हो तो व्यक्ति अपार धन संपत्ति का मालिक बनता है।
4. यदि सर्प रेखा दोहरी हो तो इसका उल्टा असर होता है। ऐसा व्यक्ति अपने पूर्व संचित धन को भी व्यसनों में गंवा बैठता है।
5. अनामिका अंगुली के नीचे सूर्य पर्वत होता है। इस स्थान पर सर्प का चिह्न हो तो वह अशुभ होता है। यहां सर्प का चिह्न होना मतलब जीवन संकटपूर्ण होना। ऐसा व्यक्ति जीवन में कभी तरक्की नहीं कर पाता है। एक तरह से यहां सर्प के कारण सूर्य ग्रहण जैसी स्थिति मानी जाती है।
6. कनिष्ठिका अंगुली के नीचे बुध पर्वत व्यापार, व्यवसाय का स्थान होता है। यहां सर्प का चिह्न होने से व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत रहता है और अपने निर्णय का पक्का होता है। यह एक बार कुछ करने का ठान ले तो करके रहता है। बिजनेस के क्षेत्र में ऊंचाइयां हासिल करता है।
7. चंद्र पर्वत पर सर्प का चिह्न होने से व्यक्ति विदेशों से धन अर्जित करता है। विदेशों में निवास करता है और यहां तक कि उसका विवाह भी विदेशी युवक या युवती से होता है।
हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें
शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल देता है हथेली पर बना तारे का चिह्न, जानिए इससे जुड़ी खास बातें
हस्तरेखा: जानिए कब शुभ और कब अशुभ फल प्रदान करती है दोहरी भाग्य रेखा
हथेली में यहां होती है स्वास्थ्य रेखा, इससे जान सकते हैं आपको कौन-सी बीमारी हो सकती है
जिस व्यक्ति की हथेली में बनता है बुध योग, उसे हर बिजनेस में मिलती है सफलता
बहुत ही शुभ होता है हथेली में शंख का चिह्न, जानिए किस स्थान पर होने से क्या फल मिलता है
हस्तरेखा: लड़की की हथेली देखकर जान सकते हैं उसके होने वाले पति के बारे में ये खास बातें
हथेली में ये 3 रेखाएं मिलकर बनाती है ये खास निशान तो ऐसे व्यक्ति के पास धन की कमी नहीं होती
जिन लोगों की हथेली में होता है ये खास चिह्न वो होते हैं किस्मत वाले
हस्तरेखा: जिस व्यक्ति की हथेली में बनता है सरस्वती योग, उसे मिलती है प्रसिद्धि और सफलता
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।