
उज्जैन. सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही मौसम में बदलाव दिखेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक सूर्य के राशि परिवर्तन का असर देश की आर्थिक और राजनैतिक स्थिति के साथ सभी राशियों पर रहेगा। जानिए देश-दुनिया पर क्या होगा सूर्य के राशि परिवर्तन का असर…
- पं. मिश्र के अनुसार, सूर्य का अपने मित्र ग्रह बृहस्पति की राशि में आने से शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां तेज हो सकती हैं।
- सरकार धीरे-धीरे आन्तरिक विवादों को खत्म करने में कामयाब रहेगी। राष्ट्रविरोधी गतिविधियां खत्म होंगी।
- बीमारियां बनी रहेंगी। कुछ हिस्सों में बारिश और कुछ जगह बर्फबारी होने की भी आशंका है।
- छोटे यानी निचले स्तर पर काम करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। वस्तुओं की लागत सामान्य होगी।
- देश में खाने की चीजों का उत्पादन बढ़ेगा। राजनीति में नया चेहरा सामने आ सकता है।
- देश को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को षडयंत्रकारी लोगों पर शिकंजा कसेगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रभाव बढ़ेगा।
- सूर्य का राशि परिवर्तन मीन, कर्क और तुला राशि के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है।
- मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 6 राशि वाले लोगों को धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी हो जाएगा। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।
- सूर्य के धनु राशि में आ जाने से मकर, कन्या और वृष राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 3 राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है।
खर मास के बारे में ये भी पढ़ें
16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेगा सूर्य, शुरू होग खर मास, मौसम में हो सकता है परिवर्तन
16 दिसंबर से शुरू होगा खर मास, इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व
खर मास आज से, जानिए इस महीने में क्यों नहीं करते कोई मांगलिक कार्य?
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।