17 अगस्त को सूर्य करेगा अपनी उच्च राशि में प्रवेश, जानिए अगस्त 2021 में कब, कौन-सा ग्रह करेगा राशि परिवर्तन

Published : Jul 29, 2021, 08:16 AM ISTUpdated : Jul 29, 2021, 11:36 AM IST
17 अगस्त को सूर्य करेगा अपनी उच्च राशि में प्रवेश, जानिए अगस्त 2021 में कब, कौन-सा ग्रह करेगा राशि परिवर्तन

सार

अगस्त 2021 में 3 ग्रह राशि बदलेंगे। ये 3 ग्रह बुध, सूर्य और शुक्र हैं। इनके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। माह की शुरूआत में बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा, इसके बाद ये ग्रह कन्या में प्रवेश कर जाएगा।

उज्जैन. सूर्य देव अगस्त 2021 में अपनी उच्च राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। वहीं शुक्र ग्रह कन्या राशि में जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। आगे जानिए इन ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनके प्रभाव..

बुध करेगा सिंह राशि में प्रवेश
अगस्त में पहला राशि परिवर्तन बुध ग्रह होगा। ये ग्रह इस महीने की 9 तारीख को कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में ग्रह 26 अगस्त तक रहेगा। बुध के सिंह राशि में जाने से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के तो वहीं मीन राशि में नीच के माने जाते हैं। 

शुक्र करेगा कन्या राशि में प्रवेश
शुक्र ग्रह 11 अगस्त को सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। शुक्र इस राशि में 6 सितंबर तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव को इस संसार के समस्त भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। ये वृष और तुला राशि का स्वामी हैं। शुक्र देव कन्या राशि में नीच के तो मीन राशि राशि में उच्च के माने जाते हैं। 

सूर्य करेगा सिंह राशि में प्रवेश
सूर्य देव 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 17 सितंबर तक रहेंगे। सूर्य ग्रह को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है। मेष राशि में ये उच्च भाव में होते हैं, तो वहीं तुला राशि में ये नीच के माने जाते हैं। उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं। जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं।

बुध ग्रह का कन्या राशि में गोचर 
बुध ग्रह 26 अगस्त को सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में ये 22 सितंबर तक रहेंगे। इसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे जाएंगे। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के लोगों को शानदार परिणाम मिलेंगे।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज