ज्योतिष में भविष्य और स्वभाव बताने की कई विद्याएं प्रचलित हैं। इनमें हस्तरेखा भी एक है। हस्तरेखा में हथेली की बनावट, रेखाओं और चिह्नों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है।
उज्जैन. हथेली के कुछ ऐसे शुभ संकेत हैं, जिनसे व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। जानिए राजयोग बताने वाले हथेली के शुभ संकेत...
1. अगर हथेली में धनुष, चक्र, माला, कमल, झंडे जैसे शुभ चिह्न हो तो व्यक्ति को देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। ये लोग जीवनभर धन लाभ प्राप्त करते हैं। 2. किसी व्यक्ति की हथेली के बीच में घोड़ा, घड़ा या पेड़ का चिह्न हो तो उसे सभी सुख-सुविधाएं मिलती हैं और पैसों के मामले में इन्हें लाभ मिलता है। 3. अगर हथेली में मछली, छाता, अंकुश, वीणा या हाथी का निशान बन जाता है तो व्यक्ति मान-सम्मान के साथ पैसा कमाता है और सभी सुख पाता है। 4. जिन लोगों की हथेली में तलवार, पहाड़ या हल का चिह्न दिखता है, वे हर काम में सफलता हासिल करते हैं। इनके पास पैसों की कमी नहीं होती है। 5. अगर हथेली में त्रिशूल का चिह्न बना हो तो ये भी शुभ संकेत माना जाता है। इस शुभ चिह्न की वजह से व्यक्ति को कम मेहनत में भी सफलता मिल सकती है।
ध्यान रखें अगर हथेली में रेखाओं से जुड़े अन्य दोष होंगे तो यहां बताए गए शुभ संकेतों के प्रभाव बदल भी सकते हैं। दोनों हथेलियों की सभी रेखाओं का अध्ययन करने पर सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।