साल 2020 का दसवां महीना शुरू, जानिए इस महीने में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि

Published : Oct 02, 2020, 01:57 PM IST
साल 2020 का दसवां महीना शुरू, जानिए इस महीने में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि

सार

साल 2020 का दसवां महीना अक्टूबर शुरू हो चुका है। इस महीने में कई ग्रह राशि बदलेंगे, वहीं कुछ ग्रह अपने स्थान पर ही बने रहेंगे। इन सभी ग्रहों का असर हमारी लाइफ पर भी दिखाई देगा।

उज्जैन. इन सभी ग्रहों का असर हमारी लाइफ पर भी दिखाई देगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, जानिए इस महीने में कब, कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा…

इस महीने इस प्रकार रहेगी ग्रहों की स्थिति
-  महीने की शुरूआत में सूर्य कन्या राशि में गोचर करेगा। इसके बाद 17 अक्टूबर को सूर्य राशि बदलकर तुला में प्रवेश करेगा।
- महीने का आरंभ में मंगल मेष राशि में वक्री स्थिति में रहेगा। 4 अक्टूबर को ये ग्रह उल्टी चाल चलते हुए मीन राशि में वक्री स्थिति में प्रवेश करेगा।
-  अक्टूबर में पूरे महीने बुध ग्रह तुला राशि रहेगा, लेकिन महीने की शुरूआत में ये ग्रह मार्गी रहेगा और 14 अक्टूबर के बाद वक्री हो जाएगा।
- शुक्र ग्रह महीने के आरंभ मे सिंह राशि में गोचर रहेगा। 23 अक्टूबर को ये ग्रह सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा।
- शनि ग्रह अक्टूबर में अपनी ही स्वामित्व की राशि मकर में गोचर करेगा।
- राहु उल्टी चाल चलते हुए वृष राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा।

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?