Chandra Grahan 2022 Date: 3 साल एक ही तिथि पर चंद्रग्रहण का दुर्लभ योग, कब होगा 2022 का दूसरा चंद्रग्रहण?

Chandra Grahan 2022 date and time: साल का पहला  चंद्र ग्रहण 16 मई, सोमवार को होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन वैशाखी मास की पूर्णिमा रहेगी। 

Manish Meharele | Published : May 13, 2022 4:07 AM IST / Updated: May 13 2022, 02:52 PM IST

उज्जैन. 16 मई को होने वाले चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) का सूतक काल देश में नहीं माना जाएगा और पूर्णिमा पर होने वाले धार्मिक कार्य भी किए जा सकेंगे। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, पिछले साल 26 मई को भी वैशाख मास की पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण हुआ था और अगले यानी 2023 में भी 5 मई को वैशाख मास की पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लगेगा। लगातार 3 साल तक वैशाख मास की पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण एक संयोग है। ऐसा बहुत कम बार देखने को मिलता है। आगे जानिए 16 मई, सोमवार को होने वाले ग्रहण से जुड़ी खास बातें…

देश-दुनिया पर होगा चंद्रग्रहण का असर
- ज्योतिषियों के अनुसार, पिछले दिनों 30 अप्रैल, शनिवार को साल का पहला सूर्यग्रहण हुआ था, ये भी भारत में दिखाई नहीं दिया था और अब 16 मई को साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण होने जा रहा है। 
- इस तरह 17 दिन में ये दूसरा ग्रहण है। इतने कम समयम में दो ग्रहण होना शुभ नहीं माना जाता। इसका नकारात्मक असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी लोगों के जीवन पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलेगा। 17 दिन में 2 ग्रहण होने के कारण प्राकृतिक आपदाएं आने का खतरा बना रहेगा, वहीं राजनीति के क्षेत्र में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। 
- कुछ लोगों कों मानसिक परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। पड़ोसी देशों में तनाव बढ़ सकता है और आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। व्यापारी वर्ग किसी बात पर नाराज हो सकता है। प्रशासनिक गतिविधियों में गिरावट आ सकती है। 

अगला चंद्रग्रहण 8 नवंबर को 
ज्योतिषियों के अनुसार साल 2022 का दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर, मंगलवार को साल का दूसरा अंतिम चंद्र ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा रहेगी। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक आदि नियम भी यहां माने जाएंगे। ये पूर्ण चंद्रग्रहण होगा लेकिन भारत में खग्रास रूप में दिखाई देगा। साथ ही ये एशिया के अन्य देशों सहित ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और मध्य अमेरिका में भी देखा जा सकेगा। भारतीय समय अनुसार, ये ग्रहण 8 नवंबर की दोपहर 2.38 से शुरू होगा और शाम 6.19 पर इसका समापन होगा।

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2022 date and Time: चंद्रग्रहण से जुड़े हर सवाल का जवाब है यहां, जानिए जो आप जानना चाहते हैं


Chandra Grahan 2022: 16 मई को किस राशि में होगा चंद्र ग्रहण? संभलकर रहें इस राशि के लोग और ध्यान रखें ये बातें

Chandra grahan 2022: कब होगा साल का पहला चंद्रग्रहण? जानिए तारीख, समय और सूतक से जुड़ी हर खास बात

 

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें