Chandra Grahan 2022: 16 मई को किस राशि में होगा चंद्र ग्रहण? संभलकर रहें इस राशि के लोग और ध्यान रखें ये बातें

ग्रहों की गति के कारण समय-समय पर सूर्य और चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022) जैसी घटनाएं होती रहती हैं। खगोलीय दृष्टिकोण से ये सामान्य घटनाएं हैं लेकिन हमारे देश में इन घटनाओं का बहुत ही खास माना जाता है और धार्मिक तथा ज्योतिषिय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण भी समझा जाता है। ग्रहण से जुड़े कई नियम और परंपराएं हमारे देश में प्रचलित हैं।
 

Manish Meharele | Published : May 10, 2022 5:53 AM IST

उज्जैन. इस बार साल का पहला चंद्रग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी 16 मई, सोमवार को होने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में दिखाई न देने के कारण यहां इसका कोई भी नियम आदि मान्य नहीं होंगे। 17 दिन के अंदर ये दूसरा ग्रहण होगा। इसके पहले 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्यग्रहण भी हुआ था, लेकिन ये भी भारत में दिखाई नहीं दिया था। 16 मई को होने वाला ग्रहण जिन देशों में दिखाई देगा, वहां के लोगों पर इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। आगे जानिए किस राशि में होगा ये चंद्र ग्रहण व अन्य बातें…
 

इस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण
16 मई, सोमवार की सुबह चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा और इसी राशि में चंद्र ग्रहण भी होगा। वृश्चिक राशि में ग्रहण होने से इस राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। इस राशि के लोगों का तनाव बढ़ सकता है। वृश्चिक राशि वालों के साथ कोई घटना-दुर्घटना के योग भी बन रहे हैं। पैसों से जुडे़ मामलों में भी सोच-समझकर फैसला लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। इस राशि के लोग ग्रहण के दौरान अपने राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करे से ये परेशानियों से बच सकते हैं। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है।  

जानिए ग्रहण का समय और किन देशों में देगा दिखाई? (Lunar Eclipse 2022: Date and Time)
भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण की शुरूआत 16 मई की सुबह 07.58 से होगी और अंत 11.58 पर होगा। ग्रहण समाप्त होते ही इसका सूतक भी समाप्त हो जाएगा। इस ग्रहण का प्रभाव उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिन्द महासागर, दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका आदि स्थानों पर देखने को मिलेगा। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा सिर्फ वहीं इससे जुड़े नियम पालनीय होंगे और वहीं के लोगों पर इसका प्रभाव भी देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें-

Chandra grahan 2022: कब होगा साल का पहला चंद्रग्रहण? जानिए तारीख, समय और सूतक से जुड़ी हर खास बात

Chandra Grahan 2022: इन 4 राशि वालों को मिलेगा चंद्रग्रहण का फायदा, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

Chandra Grahan 2022: 16 मई का चंद्रग्रहण इन 7 राशि वालों पर पड़ेगा भारी, ऐसा होगा इन पर असर

 

Share this article
click me!