Chandra Grahan 2022: भारत में कहां दिखेगा पूर्ण और आंशिक चंद्र ग्रहण? जानें शहरों के नाम और समय

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण एक सामान्य घटना है, लेकिन भारत में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। इस बार साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, मंगलवार को होने जा रहा है। इसका सूतक काल 9 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा।
 

Manish Meharele | Published : Nov 6, 2022 7:51 AM IST / Updated: Nov 07 2022, 03:30 PM IST

उज्जैन. 8 नवंबर, मंगलवार को होने वाल चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) भारत के अलग-अलग हिस्सों में कहीं पूर्ण रूप से तो कहीं आंशिक रूप से दिखाई देगा। इस दिन चंद्रोदय के साथ ग्रहण भी दिखाई देने लगेगा, इसलिए भारत में इसके धार्मिक नियम जैसे सूतक आदि माने जाएंगे। भारत में सबसे पहले चंद्र ग्रहण अरूणाचल प्रदेश के ईटा नगर में दिखाई देगा। ग्रहण का समापन शाम 6.19 पर होगा। आगे जानिए 8 नवंबर को होने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में खास बातें…

यहां दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण (Where will the total lunar eclipse be visible in India?)
भारत के ईटानगर, कोलकाता, भुवनेश्वर, पटना, रांची और कटक में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। ईटानगर में शाम 4.23, कोलकाता में 4.52, भुवनेश्वर में 5.05, पटना में 5.00, रांची में 5.03 और कटक में 5.05 से दिखाई देगा।

यहां दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण? (Where will the partial lunar eclipse be visible in India?)
भारत के अलग शहरों में चंद्र ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा। जानें भारत के किस शहर में चंद्र ग्रहण कितनी बजे दिखाई देगा शुरू होगा…
लखनऊ- शाम 5.16
रायपुर- 5.21
देहरादून- 5.22
दिल्ली- 5.28
अमृतसर- 5.32
भोपाल- 5.36
जयपुर- 5.37
चेन्नई- 5.38
हैदराबाद- 5.40
उज्जैन- 5.42
इंदौर- 5.43 
बेंगलुरू- 5.49
उदयपुर 5.49
गांधीनगर- 5.55
मुंबई- 6.01

कब से कब तक रहेगा सूतक काल? (Chandra Grahan Sutak Kaal Timing)
धर्म ग्रंथों के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले से माना जाता है। इस दृष्टिकोण से 8 नवंबर को होने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 7.23 से शुरू हो जाएगा और ग्रहण के समाप्त होने के साथ ही सूतक का समापन भी हो जाएगा। भारत के अलावा ये चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस के कुछ हिस्सों दिखाई देगा। 

किस राशि पर कैसा होगा चंद्र ग्रहण का असर? (What will be the effect of lunar eclipse on which zodiac sign?)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 8 नवंबर को होने वाले चंद्र ग्रहण मेष राशि में होगा। इसका प्रभाव सभी लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। किसी के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा तो किसी के लिए अशुभ।

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा चंद्र ग्रहण
मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि वाले लोगों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ फल देने वाला रहेगा। इन लोगों को धन लाभ के साथ साथ मान-सम्मान भी मिलेगा। इस दौरान ये जो भी काम करेंगे, इन्हें सफलता प्राप्त होगी।

इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क
मेष, वृष, कन्या और वृश्चिक राशि वाले लोगों को चंद्र ग्रहण से नुकसान होने के योग बन रहे हैं। इन्हें काफी सतर्क रहना होगा। ये लोग कोई जोखिम भरा काम न करें। इनकी छोटी-सी लापरवाही इन्हें बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।


ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2022: इन 4 ग्रहों के संयोग से होते हैं ग्रहण, जानें ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक कारण


Rashi Parivartan November 2022: नवंबर 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि? यहां जानें पूरी डिटेल

 

Share this article
click me!