
उज्जैन. 5 जून को चंद्रग्रहण के बाद 21 जून को सूर्यग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा। आगे जानिए इन दोनों ग्रहण से जुड़ी खास बातें…
चंद्रग्रहण 5 जून को
ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि 5 जून को है। इस दिन लगने वाला चंद्रग्रहण 3 घंटे और 18 मिनट का होगा। यह चंद्रग्रहण 5 जून की रात 11.15 से शुरू होगा, इसका मध्यकाल 6 जून की सुबह 12.54 बजे होगा। इस चंद्रग्रहण का समापन 6 जून सुबह 2.34 पर होगा। एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के लोग इस ग्रहण को देख सकते हैं। हालांकि, उपछाया चंद्रग्रहण होने के कारण लोगों के बीच सामान्य चांद और ग्रहण वाले चांद के बीच अंतर करना मुश्किल होगा।
21 जून को होगा सूर्यग्रहण
सूर्यग्रहण 21 जून, रविवार को होगा। यह इस साल का एकमात्र सूर्यग्रहण है। ग्रहण का प्रारंभ 21 जून की सुबह 9.15 से होगा। यह ग्रहण करीब 5 घंटे, 48 मिनट 3 सेकंड का रहेगा। इस ग्रहण का व्यापक प्रभाव भारत, दक्षिण पूर्वी यूरोप, अफ्रीका, अफगानिस्तान, चीन, पाकिस्तान, वर्मा पर दिखाई देगा। इस ग्रहण के कारण भारत का पड़ोसी देशों से संबंध प्रभावित हो सकता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।