Sawan 2022: सावन में इन 5 राशि वालों पर मेहरबानी रहेगी मां लक्ष्मी, धन लाभ के साथ मिलेंगे दूसरे फायदे भी

हिंदू पंचांग के अनुसार, एक साल में 12 महीने होते हैं। इनमें से पांचवां महीना है श्रावण, जिसे सावन (Sawan 2022) भी कहते हैं। इस महीने के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा श्रवण नक्षत्र के साथ संयोग करता है, इसलिए इस महीने का नाम श्रावण रखा गया है।

Manish Meharele | Published : Jul 14, 2022 5:46 AM IST

उज्जैन. श्रावण मास का धार्मिक के साथ-साथ ज्योतिषिय महत्व भी है। इस महीने में भगवान शिव का पूजा विशेष रूप से की जाती है, इसलिए इसे महादेव का महीना भी कहा जाता है। इस बार श्रावण मास 14 जुलाई से 11 अगस्त तक रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस महीने में में कुछ राशि (Sawan Horoscope) वालों पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। ऐसा ग्रहों के संयोग के चलते होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…

मिथुन राशि
सावन का महीना मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस राशि वालों को इस महीने में धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। इसी राशि में लक्ष्मी-नारायण योग भी बन रहा है जो बहुत ही शुभ फल देने वाला है। इस राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलो में सफलता मिल सकती है। अगर लंबे समय से कहीं पैसा अटका है तो वो भी मिल सकता है।  

सिंह राशि 
इस राशि पर अभी सभी ग्रहों की शुभ दृष्टि है, जिसके चलते इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों को मनचाही सफलता और पद मिलने के योग इस समय बन रहे हैं। सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो वो भी इस समय दूर हो सकती है। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि 
सावन माह इस राशि के लोगों पर देवी सरस्वती और लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग इस समय बन रहे हैं। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ा पद इस समय मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में भी देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। कुल मिलाकर इस राशि वालों के लिए ये समय अनुकूल है।

Latest Videos

धनु राशि 
इस राशि के लोगों के लिए सावन का महीना शुभ फल देने वाला रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ मनचाही जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है जो भविष्य में भी आपको फायदा पहुंचाएगी। संपत्ति खरीदना चाहता है तो ये समय अनुकूल है। इससे आपको निकट भविष्य में शानदार लाभ होने के योग बन सकते हैं।

मीन राशि 
इस राशि के लोगों पर पूरे महीने मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। इस राशि के लोग जितना दान करेंगे उससे कहीं ज्यादा इन्हें मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझने से अचानक बहुत बड़ी रकम आपके पास आ सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी है तो वह भी दूर हो सकती है। वाहन-संपत्ति खरीदने के लिए ये समय ठीक है। पहले की गई मेहनत का फल इस समय मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: शुभ फल पाने के लिए सावन में रोज करें शिवजी की पूजा, जानिए विधि, मंत्र, उपाय और आरती


Sawan 2022: सावन के पहले दिन 12 तस्वीरों में करें भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन

Sawan 2022: सावन में 2 बड़े ग्रह अपनी ही राशि में रहेंगे वक्री, इन कारणों से भी इस बार खास रहेगा ये महीना

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया