Makar Sankranti पर 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, शनि की राशि में बनेगा सूर्य और बुध का शुभ योग

मकर संक्राति (Makar Sankranti 2022) इस बार 2 दिन मनेगी। 14 जनवरी की रात 8.58 बजे सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होने के कारण यह स्थिति बनी है। पंडितों का कहना है कि 15 जनवरी को सूर्योदय के समय उदया तिथि में संक्रांति रहेगी, इसलिए इस दिन ही पुण्य काल रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Jan 7, 2022 1:05 PM IST / Updated: Jan 10 2022, 03:41 PM IST

उज्जैन. कई पंचांगों में सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी, शुक्रवार दोपहर 2.40 पर होना बताया है। पंचांग भेद के चलते शैव संप्रदाय से जुड़े कई लोग 14 जनवरी को नदियों में स्नान कर मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) मनाएंगे, परंतु वैष्णव 15 जनवरी को ही सूर्य आराधना करेंगे। खास बात यह है कि सूर्य इसी दिन से उत्तरायण होंगे और बुध के भी इसी राशि में रहने से बुधादित्य योग और शनि प्रदोष भी रहेगा।

संक्रांति का वाहन बाघ, उपवाहन अश्व
ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार संक्रांति का वाहन बाघ और उपवाहन अश्व है। वस्त्र पीले, अवस्था- बाल्य और हाथ में वज्र स्वरूप है। संक्रांति के वाहन और स्वरूप के कारण किसानों और पशु पालकों को लाभ मिलेगा। मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। राजनीति में मनमुटाव बढ़ेगा। संक्रमण वाले रोगों में इजाफा होगा। अनाज, सब्जी व तेल आदि के दामों में वृद्धि हो सकती है। 

शनि की राशि में बनेगा बुधादित्य योग भी बनेगा
ज्योतिषियों के अनुसार, 14 जनवरी की रात लगभग 08.58 पर सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। इसी के कारण खर मास समाप्त हो जाएगा। मकर शनि के स्वामित्व वाली राशि है। इस राशि में पहले से ही बुध और शनि स्थित होने से बुधादित्य योग भी बनेगा। साथ ही एक ही राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग भी बनेगा। 14 जनवरी की ही रात को बुध ग्रह इसी राशि में वक्री हो जाएगा।  

संक्रांति पर शनि प्रदोष का योग भी
15 जनवरी, शनिवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। शनिवार को त्रयोदशी तिथि होने से इस दिन शनि प्रदोष का व्रत भी किया जाएगा। इस शुभ योग में भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की पूजा करने से विशेष शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दिन पवित्र नदियों में डुबकी लगाने और जरूरतमंदों को दान देने का विशेष महत्व रहेगा। संक्रांति का पुण्यकाल होने से इस दिन सुबह सूर्यदेव की पूजा भी की जाएगी।
 

ये खबरें भी पढ़ें...
 

Makar Sankranti को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए कब मनाया जाएगा ये पर्व 14 या 15 जनवरी को?

Makar Sankranti 2022: 3 शुभ योगों में मनाया जाएगा मकर संक्रांति उत्सव, इस पर्व से शुरू होगा देवताओं का दिन

Makar Sankranti पर ये खास चीज खाने की है परंपरा, इससे शरीर को मिलती है ताकत, पुराणों में भी है इसका जिक्र

Makar Sankranti पर सूर्यदेव के साथ करें शनिदेव के मंत्रों का भी जाप, बढ़ेगा सम्मान और कम होंगी परेशानियां

14 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, देश में अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है ये उत्सव

14 जनवरी को सूर्य बदलेगा राशि, खत्म होगा खर मास, इसके पहले 12 मंत्र बोलकर करें ये आसान उपाय

Share this article
click me!