Makar Sankranti 2022: 14 जनवरी को दोपहर 2.28 से शाम 5.55 तक रहेगा शुभ योग, इस दौरान करें पूजा-पाठ व अन्य उपाय

सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) 14 जनवरी को मनाया जाएगा। हालांकि इस दिन सूर्य का मकर राशि में प्रवेश दोपहर 2.28 बजे होगा, लेकिन पर्व काल सूर्योदय से सूर्यास्त तक मान्य होगा। मुख्य पुण्यकाल सूर्यास्त 5.55 बजे तक 3 घंटे 40 मिनट का रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Jan 14, 2022 4:24 AM IST

उज्जैन. 14 जनवरी, शुक्रवार को दोपहर बाद सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण कुछ विद्वान पर्वकाल दूसरे दिन अर्थात् 15 जनवरी को भी मान रहे हैं। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व है। इसके अलावा मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) पर विशेष उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है। आगे जनिए मकर संक्रांति के शुभ योग और राशि अनुसार उपाय…

संक्रांति का आगमन
इस बार मकर संक्रांति का आगमन बाघ पर हो रहा है। उप वाहन अश्व और हाथों में गदा रूपी शस्त्र है। वस्त्र पीतांबर, गमन पूर्व दिशा में, पात्र रजत, द्रव्य कुंकुम और वय कुमारी है। मकर संक्रांति 14 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन ब्रह्म योग का संयोग आ रहा है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र भी रहेगा। शास्त्रों का कथन है सूर्यास्त से पूर्व सूर्य नारायण जिस राशि में प्रवेश कर लेते हैं उसी दिन पर्वकाल की मान्यता है। इस कारण मकर संक्रांति का पर्वकाल 14 जनवरी को ही मनाया जराशियों के अनुसार इन सामग्री का करें दान

मकर संक्रांति पर शुभ योग में ये उपाय करें-
मेष राशि : काले कंबल का दान करना लाभप्रद रहेगा।
वृषभ राशि : श्वेत वस्त्रों का दान संकटों से रक्षा करेगा।
मिथुन राशि : हरे रंग का कंबल दान करें।
कर्क राशि: रंग-बिरंगे नए वस्त्र दान करें।
सिंह राशि: अशुभ प्रभाव कम करने के लिए लाल रंग का कंबल दान करें।
कन्या राशि: हरे, गुलाबी रंग के वस्त्र या हरे फल दान करें।
तुला राशि: सफेद अनाज का दान करें।
वृश्चिक राशि: खिचड़ी और फलों का दान करें।
धनु राशि: फलों और तिल का दान करना लाभप्रद रहेगा।
मकर राशि: काले तिल और काले कंबल का दान करें।
कुंभ राशि: गायों को हरा चारा खिलाएं। तिल दान करें।
मीन राशि: मूंग की दाल और चावल की खिचड़ी दान करें।

 

ये खबरें भी पढ़ें...


Makar Sankranti 2022: 14-15 जनवरी को करें ये आसान उपाय, इनसे खत्म हो सकता है आपका बेड लक

Uttarayan 2022: क्या है सूर्य के उत्तरायण होने का महत्व, इसे क्यों कहते हैं देवताओं का दिन?

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें और रखें इन बातों का ध्यान, मिलेंगे शुभ फल

Makar Sankranti 2022: त्योहार एक नाम अनेक, जानिए देश में कहां, किस नाम से मनाते हैं मकर संक्रांति पर्व

Makar Sankranti 2022: बाघ पर सवार होकर आएगी संक्रांति, महिलाओं को मिलेंगे शुभ फल और बढ़ेगा देश का पराक्रम

Makar Sankranti 2022: 14 और 15 जनवरी को करें ये उपाय, मिलेंगे शुभ फल और दूर होंगी परेशानियां

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर इतने साल बाद बनेगा सूर्य-शनि का दुर्लभ योग, इन 3 राशियों को होगा फायदा

Makar Sankranti पर 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, शनि की राशि में बनेगा सूर्य और बुध का शुभ योग

Makar Sankranti को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए कब मनाया जाएगा ये पर्व 14 या 15 जनवरी को?

Makar Sankranti 2022: 3 शुभ योगों में मनाया जाएगा मकर संक्रांति उत्सव, इस पर्व से शुरू होगा देवताओं का दिन

Share this article
click me!