Makar Sankranti kab hai: किस दिन मनाएं मकर संक्रांति 14 या 15 को? जानें शुभ योग और मुहूर्त के बारे में

Makar Sankranti 2023: इस बार मकर संक्रांति पर्व बहुत ही शुभ योगों में मनाया जाएगा, जिसके चलते इस दिन किए गए स्नान, दान का महत्व और भी अधिक हो जाएगा। इस बार लोगों के मन में मकर संक्रांति की तारीख को लेकर भी काफी कन्फ्यूजन है। 

Manish Meharele | Published : Jan 8, 2023 10:49 AM IST / Updated: Jan 13 2023, 09:09 AM IST

उज्जैन. हर साल मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। गुजरात में इसे उत्तरायण, पंजाब में लोहड़ी, असम में बिहू, उत्तर प्रदेश में खिचड़ी आदि नामों से जाना जाता है। (Makar Sankranti kab hai) वैसे तो ये पर्व हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार ये पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन कई शुभ योग भी बनेंगे, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। आगे जानिए मकर संक्रांति से जुड़ी खास बातें…

किस दिन मनाएं मकर संक्रांति 14 या 15 को? (Makar Sankranti 2023 Date)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। आमतौर पर सूर्य 14 जनवरी को राशि बदलता है, लेकिन इस बार सूर्य 14 जनवरी, शनिवार की रात को मकर राशि में प्रवेश करेगा, इसलिए अगले दिन यानी 15 जनवरी को मकर संक्राति का पुण्य काल माना जाएगा। 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति से संबंधित स्नान, दान, जप, पूजा आदि करना शुभ रहेगा।

ये शुभ योग बनेंगे इस दिन (Makar Sankranti 2023 Shubh Yog)
पंचांग के अनुसार, 15 जनवरी को चित्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को चित्रा नक्षत्र का संयोग होने से पद्म नाम का शुभ योग इस दिन बनेगा। साथ ही सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। इस दिन शनि स्वयं की राशि यानी मकर में रहकर मालव्य योग का निर्माण कर रहा है, सालों में एक बार ऐसा शुभ संयोग बनता है। मकर संक्रांति पर मकर राशि में सूर्य, शनि, और शुक्र की युति बन रही है यानी त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है।

इतनी समय रहेगा पुण्यकाल (Makar Sankranti 2023 Shubh Muhurat)
ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, वैसे तो मकर संक्रांति पर पूरे दिन ही स्नान-दान किया जा सकता है, लेकिन सुबह के समय पुण्यकाल में ये काम करना अति शुभ माना गया है। इस बार मकर संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी, रविवार की सुबह  07.14 से दोपहर 12.36 यानी 5 घंटा 32 मिनट तक रहेगा। यानी इस समय किए गए स्नान-दान, तप आदि का महत्व बहुत अधिक रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Magh Bihu 2023: क्यों मनाया जाता है माघ बिहू उत्सव, जानें इस बार ये कब मनाया जाएगा?


इस देवी मंदिर को नारियलों से होती है 40 करोड़ की सालाना आय, कहां से आते हैं इतने नारियल?

Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!