14 मार्च को सूर्य के राशि बदलते ही शुरू हो जाएगा मल मास, इस महीने कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि?

Published : Mar 04, 2020, 10:24 AM IST
14 मार्च को सूर्य के राशि बदलते ही शुरू हो जाएगा मल मास, इस महीने कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि?

सार

2020 का नया माह मार्च शुरू हो गया है। इस माह में चंद्र के अलावा 4 अन्य ग्रह भी राशि बदलेंगे।

उज्जैन. बुध, शनि और राहु-केतु राशि नहीं बदलेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए मार्च में कब कौन सा ग्रह राशि बदल रहा है...

सूर्य- माह की शुरुआत में सूर्य ग्रह कुंभ राशि में स्थित है। 14 मार्च को ये ग्रह कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस वजह से मलमास शुरू हो जाएगा।
चंद्र- ये ग्रह 1 मार्च को वृष राशि में आ गया है। 3 मार्च को चंद्र मिथुन राशि में जाएगा। इसके बाद हर ढाई दिन में चंद्र राशि बदलेगा।
मंगल- अभी ये ग्रह धनु राशि में स्थित है। 22 मार्च को ये ग्रह धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा।
बुध- इस माह ये ग्रह राशि नहीं बदलेगा। ये कुंभ राशि में है और वक्री है। 10 मार्च को बुध मार्गी हो जाएगा।
गुरु- बृहस्पति ग्रह अभी धनु राशि में है। ये ग्रह 29 मार्च को राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा।
शुक्र- मार्च की शुरुआत में शुक्र मेष राशि में स्थित है। 28 मार्च को ये ग्रह राशि बदलेगा और मेष से वृष राशि में प्रवेश करेगा।
शनि और राहु-केतु- मार्च में शनि मकर राशि में रहेगा। राहु मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में रहेगा।
 

PREV

Recommended Stories

Shukra Gochar 2025: शुक्र देगा 5 राशि वालों को झटका, फूटेगी किस्मत-होगी धन हानि
Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: कौन जाएगा तीर्थ यात्रा पर-किसकी जेब में आएगा पैसा? पढ़ें राशिफल