मंगल ने बदली राशि, 5 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, क्या होगा आप पर असर?

8 फरवरी को मंगल वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में आ जाएगा। इसके बाद 22 मार्च तक ये ग्रह इसी राशि में रहेगा। इन 43 दिनों में 7 राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Feb 9, 2020 4:43 AM IST / Updated: Feb 09 2020, 11:20 AM IST

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। धन लाभ भी हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामलों में फायदा हो सकता है और कई लोगों की कर्ज संबंधी समस्या दूर हो सकती है। इसके अलावा मंगल का राशि बदलना अन्य 5 राशियों के लिए ठीक नहीं रहेगा। जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा मंगल के ग्रह परिवर्तन का असर-

मेष
मंगल के राशि बदलने से भाग्य में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपके कुछ काम पूरे हो जाएंगे, लेकिन कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। हो सकता है कुछ कामों में आपको ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपके काम पूरे भी हो जाएंगे। लंबी यात्राएं हो सकती हैं।

वृष
आपको संभलकर रहना होगा। चोट लग सकती है। दुर्घटना होने की भी संभावना बन सकती हैं। मंगल के कारण खर्चा बढ़ सकता है, लेकिन अनचाही जगहों से भी धन लाभ हो सकता है। गुप्त धन प्राप्त हो सकता है। मंगल के प्रभाव से इन दिनों में आपको अनचाही यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

मिथुन
मंगल के राशि परिवर्तन होने से आपके लिए समय अच्छा रहेगा। इन दिनों में आपकी इनकम बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी पदोन्नति मिल सकती है। हालांकि इन दिनों में आपको कर्जा लेने से बचना चाहिए। कामकाज में जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

कर्क
आपका कोई पुराना कर्जा खत्म हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। आप विरोधियों पर भारी रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। बिजनेस के मामलों में भी आप सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा।

सिंह
मंगल के धनु राशि में आ जाने से आपके कामकाज में बदलाव हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी। बिजनेस करने वालों को धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में फायदा हो सकता है। मंगल के कारण नौकरीपेशा लोगों को नए ऑफर मिल सकते हैं।

कन्या
आप ईमानदारी से कार्य करेंगे और जल्दी काम निपटा लेंगे। इन दिनों में आपकी कार्यकुशलता दिखाई देगी। वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपके संबंध अच्छे होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। मंगल के राशि परिवर्तन से अचानक पैतृक संपंत्ति प्राप्त हो सकती है।

तुला
मंगल के राशि परिवर्तन से आपको कामकाज में सफलता मिल सकती है। आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। यात्राओं से फायदा हो सकता है। जॉब और बिजनेस में आपकी मेहनत बढ़ सकती है। किए गए कामकाज से आपको फायदा मिल सकता है। बिजनेस में आपके टारगेट पूरे हो सकते हैं।

वृश्चिक
धन संबंधित मामलों में आपको फायदा हो सकता है। विवादों में आपको सफलता मिल सकती है। नई योजनाएं बनेंगी और उन पर काम भी होगा। मंगल के प्रभाव से आपके व्यवहार और वाणी में आक्रामकता रहेगी। मंगल के कारण आपको सेहत के मामले में सावधान रहना होगा।

धनु
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके कामकज में गति आएगी। रोजमर्रा के काम समय से निपट जाएंगे। आपका व्यक्तित्व भी मजबूत होगा। आपको सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी के मामलों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। विवादों में जीत मिलेगी। आपके व्यवहार में कड़वापन भी बढ़ सकता है।

मकर
मंगल के कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। भाई-बहनों से भी विवाद होने की संभावना है। दांपत्य जीवन ठीक नहीं रहेगा। आपके काम पूरे नहीं हो पाएंगे। इससे आप परेशान हो सकते हैं। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है।

कुंभ
नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कामकाज बढ़ सकता है। काम में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। मंगल के कारण आपकी लव लाइफ में कुछ अनचाहे बदलाव भी आ सकते हैं। ट्र्रांसफर चाह रहे हैं तो मिल सकता है। धन लाभ होने के भी योग बन रहे है। भाई-बहनों से मदद मिल सकती है।

मीन
मंगल के प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। सैलेरी बढ़ने की भी संभावना है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। आपका अधिकार क्षेत्र बढ़ सकता है। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सेहत के मामले में समय अच्छा रहेगा। आसपास के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी।
 

Share this article
click me!