6 September को मंगल ग्रह बदलेगा राशि, प्रॉपर्टी बिजनेस में आएगी तेजी, आ सकती हैं प्राकृतिक आपदाएं

Published : Sep 06, 2021, 11:56 AM IST
6 September को मंगल ग्रह बदलेगा राशि, प्रॉपर्टी बिजनेस में आएगी तेजी, आ सकती हैं प्राकृतिक आपदाएं

सार

6 सितंबर, रविवार की रात को मंगल ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या में आ जाएगा। ये ग्रह इस राशि में 21 अक्टूबर तक रहेगा। तकरीबन इन 46 दिनों तक मंगल का असर देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा। इस ग्रह की चाल में बदलाव होने से मौसम में बदलाव होंगे।

उज्जैन. 6 सितंबर, रविवार की रात को मंगल ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या में आ जाएगा। ये ग्रह जमीन, कर्जा, खून, सेना, पुलिस, गुस्सा और उत्साह का कारक ग्रह है। मंगल के शुभ प्रभाव से इनसे जुड़े शुभ फल मिलते हैं। इसके शुभ-अशुभ प्रभाव हमें देखने को मिलेंगे।

इस ग्रह परिवर्तन से होंगी शुभ-अशुभ घटनाएं
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार मंगल का बुध की राशि में आना रियल एस्टेट और उद्योग जगत में तेजी का संकेत दे रहा है।
- देश की सुरक्षा पर पैसा खर्च होगा। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री बढ़ेगी। जमीनों के दामों में अचानक उतार-चढ़ाव भी हो सकता है।
- मंगल पर राहु की दृष्टि होने से देश के कुछ हिस्सों में झगड़े, हिंसा, प्रदर्शन और यातायात दुर्घटनाएं बढ़ेंगी।
- प्राकृतिक आपदाओं में भूकंप, तूफान या लेंड स्लाइड्स होने की भी आशंका है। गुरु-मंगल का षडाष्टक योग होने से धार्मिक विवाद होंगे।
- धर्म गुरुओं के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। शिक्षा संबंधी फैसलों से विवाद बढ़ेगा। संघर्ष, अशान्ति, रोग और उपद्रव हो सकते हैं।
- लोगों में पीलिया, दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर और पेट की बीमारियां बढ़ सकती हैं।

किस राशि पर कैसा होगा असर?
- मंगल के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वाले लोगों पर पड़ेगा। इन राशि वालों की जॉब और बिजनेस के लिए अच्छा समय रहेगा।
- वहीं, वृष, धनु और मकर राशि वालों पर मंगल का मिला-जुला असर दिखेगा। यानी सफलता तो मिलेगी लेकिन खर्चा, मेहनत और भागदौड़ भी रहेगी।
- इनके अलावा मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ और मीन राशि वालों पर मंगल का अशुभ असर रहेगा। इन राशियों के लोगों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। छोटी-मोटी चोट और आग या सड़क दुर्घटना होने की भी आशंका है।

हनुमानजी की पूजा से कम होगा अशुभ असर
- मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शहद खाकर घर से निकलना चाहिए।
- लाल चंदन का तिलक लगाएं। लाल फूलों से हनुमानजी की पूजा करें। सिंदूर लगाएं।
- मंगलवार को तांबे के बर्तन में अनाज भरकर हनुमान मंदिर में दान करना चाहिए।
- मिट्‌टी के बर्तन में खाना खाएं। मसूर की दाल का दान करें।
- पानी में थोड़ा सा लाल चंदन मिलाकर नहाएं।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज