2 जून से 20 जुलाई तक मंगल रहेगा कर्क राशि में, बढ़ सकती हैं सोना-चांदी की कीमतें, आ सकती है प्राकृतिक आपदा

Published : Jun 01, 2021, 11:10 AM ISTUpdated : Jun 01, 2021, 11:12 AM IST
2 जून से 20 जुलाई तक मंगल रहेगा कर्क राशि में, बढ़ सकती हैं सोना-चांदी की कीमतें, आ सकती है प्राकृतिक आपदा

सार

2 जून को मंगल ग्रह राशि परिवर्तन कर मिथुन से कर्क में चला जाएगा। इस राशि में मंगल नीच स्थिति में रहता है। इस राशि में मंगल 20 जुलाई तक रहेगा। मंगल के राशि परिवर्तन का शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर रहेगा।

उज्जैन. मंगल का असर युद्ध, भूमि, साहस, पराक्रम और बिजनेस पर भी होता है। साथ ही ये ग्रह वैवाहिक जीवन, भौतिक सुख-सुविधाओं और सफलता पर भी असर डालता है। मंगल का राशि परिवर्तन 4 राशियों के लिए शुभ और 6 राशियों के लिए अशुभ रहेगा। वहीं अन्य 2 राशियों पर मिला-जुला असर रहेगा।

सोने-चांदी की कीमतें और शेयर बाजार बढ़ेगा
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, मंगल के राशि परिवर्तन से सोने-चांदी की कीमतें बढ़ सकती हैं।
- रेशमी कपड़े, प्लास्टिक और रसायनिक चीजों की कीमतें भी बढ़ने के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी आएगी।
- मशीनरी भी महंगी हो सकती हैं। इनके अलावा खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने की संभावना है।
- दलहन और तिलहन भी सस्ता होगा। इसके साथ ही प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री के लिए सामान्य समय रहेगा।
- मंगल की वजह से हवाई या पानी से जुड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी।
- भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है। प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है।
- सेना और पुलिस विभाग से जुड़े बड़े मामले सामने आ सकते हैं। जल सेना की ताकत बढ़ेगी। देश की कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी।

राशियों  पर असर
- मंगल के राशि बदलने से वृष, कन्या तुला और कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की के मौके मिल सकते हैं।
- मंगल के नीच राशि में आ जाने से मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 6 राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में संभलकर रहना होगा।
- मंगल के प्रभाव से वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 2 राशि वालों को कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज