जनवरी 2020 में अपनी ही राशि में रहेगा मंगल, 7 फरवरी तक ये होगा 12 राशियों पर असर

मंगल अभी वृश्चिक राशि में है। ये मंगल की ही राशि है। इस राशि में मंगल 7 फरवरी तक रहेगा। यानी जनवरी 2020 में पूरे समय मंगल स्वराशि में ही विचरण करेंगे।

Asianet News Hindi | Published : Jan 6, 2020 4:01 AM IST

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार मंगल की वर्तमान स्थिति का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। जिससे 5 राशियों के लिए समय ठीक नहीं है। वहीं अन्य 5 राशियों को धन लाभ और तरक्की मिल सकती है। इनके अलावा 2 राशियों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। पं भट्ट के अनुसार 7 फरवरी तक 12 राशियों के लिए पर कुछ ऐसा रहेगा मंगल का असर

मेष
जॉब और बिजनेस में सितारों का साथ नहीं मिल पाएगा। लेन-देन और निवेश को लेकर सावधान रहना होगा। कुछ लोग आपके विरुद्ध षडयंत्र बना सकते हैं। सेहत संबंधी परेशानियों वाला समय हो सकता है।

Latest Videos

वृष
आपका गुस्सा बढ़ सकता है। सेहत के मामलों में भी आपको संभलकर रहना होगा। पेट संबंधी रोग होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

मिथुन
मंगल के वृश्चिक राशि में होने से आपको कई मामलों में फायदा हो सकता है। मंगल के कारण आपका साहस और पराक्रम बढ़ सकता है। इसके साथ ही नई योजनाएं बनाएंगे। जिन पर काम शुरू हो सकता है।

कर्क
मंगल के कारण आपकी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। पारीवारिक मामलों में भी समय अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को उनके किए गए अच्छे कामों का फल मिलेगा। आपके काम और बात करने के तरीको से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं।

सिंह
मंगल के कारण आपको संभलकर रहना होगा। इस ग्रह के कारण पारिवारिक परेशानियां हो सकती हैं। सेहत के मामले में भी समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। बिजनेस में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

कन्या
आपके लिए मंगल का वृश्चिक राशि में होना शुभ रहेगा। मंगल के प्रभाव से आपकी इनकम बढ़ सकती है। सोचे हुए काम पूरे होने के योग बनेंग। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। पैसों की चिंता खत्म हो जाएगी।

तुला
मंगल के कारण आपको फायदा हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। मंगल के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी सुख मिलेगा।

वृश्चिक
आपकी राशि में मंगल के आ जाने से स्वभाव में बदलाव हो सकते हैं। आप आक्रामक हो सकते हैं। आपको सोच-समझकर बोलना होगा। वरना संबंध बिगड़ सकते हैं। सेहत के मामलों में संभलकर रहना होगा।

धनु
मंगल के आपको इस समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इसके प्रभाव से आपको कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद हो सकता है। कुछ लोग आपकी मदद नहीं कर पाएंगे।

मकर
मंगल के प्रभाव से आपके लिए समय अच्छा है। प्रॉपर्टी संबंधी कामकाज में सफलता मिल सकती है। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मंगल के कारण आपको मेहनत का फल मिलेगा।

कुंभ
मंगल के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मेहनत भी ज्यादा करेंगे। वहीं पारिवारिक मामलों के लिए समय शुभ है। मंगल के प्रभाव से आपको फायदा मिलेगा। आप परिवार के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं।

मीन
गोचर कुंडली के नौवें भाव में मंगल के होने से आपकी मेहनत बढ़ेगी और मेहनत के साथ आपको किस्मत का साथ भी मिलेगा। साथ काम करने वाले और आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

जब Ratan Tata ने फोर्ड चेयरमैन से लिया अपमान का बदला, लेकिन अलग अंदाज में...
Ratan Tata की Rare तस्वीरें: बचपन में क्यूट, जवानी में जबरदस्त हैंडसम
Ratan Tata Passes Away: कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी?
टूट कर बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन? कांग्रेस की 'अनदेखी' पर सहयोगियों का जुबानी हमला
Ratan Tata के अंतिम दर्शन करने पहुंचा उनका ये 'लाडला', यह देख हर आंख नम