30 जनवरी तक एक ही राशि में रहेंगे बुध और सूर्य, 3 राशि वालों को रहना होगा संभलकर

Published : Jan 17, 2020, 09:21 AM IST
30 जनवरी तक एक ही राशि में रहेंगे बुध और सूर्य, 3 राशि वालों को रहना होगा संभलकर

सार

बुध ग्रह राशि बदलकर मकर में आ चुका है, ये ग्रह 30 जनवरी तक इसी राशि में रहेगा। 15 जनवरी को सूर्य भी इसी राशि में आ चुका है। इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से बुधादित्य योग बन रहा है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार बुध के मकर राशि में आने से 6 राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा। वहीं 3 राशियों को मिला-जुला फल प्राप्त होगा। इनके मिथुन, सिंह और कुंभ, इन 3 राशियों को पूरी तरह संभलकर रहना होगा। जानिए राशिफल-

मेष-  बुध के राशि परिवर्तन से आपको फायदा होगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के काम पूरे होंगे और सफलता भी मिलेगी। बुध के प्रभाव से तरक्की मिल सकती है। परिवार में शांति रहेगी। सेहत के मामलों में संभलकर रहना होगा।

वृष- कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। भाइयों और दोस्तों से मदद मिल सकती है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा। बुध के प्रभाव से तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन- बुध के राशि परिवर्तन से आपको सेहत के मामलों में सावधान रहना होगा। हालांकि आर्थिक मामलों में आपके लिए समय शुभ रहेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। लेकिन आपके लिए तनाव वाला समय है। सोच-समझकर बोलना होगा।

कर्क- नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए बुध का राशिपरिवर्तन शुभ है। संचार के साधानों से फायदा होगा। दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार हो सकता है। दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सकती है।

सिंह-  बुध के राशि बदलने से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचना होगा। लेन-देन और निवेश में सावधानी रखनी होगी। तनाव और दौड़भाग बढ़ सकती है।

कन्या- जॉब करने वाले लोगों को इस दौरान नौकरी बदलने की स्थिति बन सकती है। अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। बिजनेस में फायदा और तरक्की मिल सकती है। यात्राओं के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ संबंधों में सुधार होगा।

तुला- बुध के राशि बदलने से आपके लिए आर्थिक और पारिवारिक मामलों में समय अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपके काम की तारीफ हो सकती है। सुख-सुविधाएं मिलेंगी। सेहत के मामलों में सावधान रहना होगा।

वृश्चिक- बुध के राशि बदलने से आपके लिए समय मिला-जुला रहेगा। दौड़-भाग और मेहनत होगी लेकिन उसका फायदा भी मिलेगा। बुध के प्रभाव से यात्राओं के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत के मामलों में सावधान रहें।

धनु- बुध के राशि बदलने से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। तरक्की के मौके मिल सकते हैं। धन लाभ होने की भी संभावना है। आपका आकर्षण बढ़ेगा। सुख-सुविधा मिलेगी। समाज और परिवार में पद और सम्मान मिल सकता है।

मकर- जॉब और बिजनेस के लिए समय शुभ है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कामकाज में किस्मत का साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। सोच-समझकर बोलना होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधान रहना होगा। पिता से सहयोग मिलेगा।

कुंभ- बुध के राशि बदलने से अचानक यात्राओं के योग बन रहे हैं। धन हानि हो सकता है और फालतू खर्चा भी बढ़ेगा। सेहत के मामले में संभलकर रहें, त्वचा और नसों से संबंधित परेशानी हो सकती है। बिजनेस में तनाव की स्थिति बन सकती हैं।

मीन- आपका बिजनेस बढ़ेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। साथ काम करने वाले और आसपास के लोगों से मदद मिल सकती है। एक्स्ट्रा इनकम होने के योग बन रहे हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार हो सकता है। यात्राओं के योग बनेंगे।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज