4 से 20 फरवरी तक एक ही राशि में रहेंगे बुध और शुक्र, पैसों से जुड़े मामलों में हो सकता है बदलाव

Published : Feb 03, 2021, 11:15 AM IST
4 से 20 फरवरी तक एक ही राशि में रहेंगे बुध और शुक्र, पैसों से जुड़े मामलों में हो सकता है बदलाव

सार

बुध ग्रह 25 जनवरी से कुंभ राशि में आ चुका है, लेकिन अब 4 फरवरी से एक राशि पीछे यानी फिर से मकर राशि में आ जाएगा। वहीं, 31 जनवरी को शुक्र मकर राशि में आ गया है। इन दो ग्रहों के एक ही राशि में होने से कई लोगों की आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकते हैं।

उज्जैन. मकर राशि में बुध और शुक्र की युति 20 फरवरी तक रहेगी। इन दो ग्रहों के एक ही राशि में होने से कई लोगों की आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकते हैं। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार, पैसों का लेन-देन, निवेश, खरीदारी करते वक्त कीमत का विचार करना न करना और इच्छाएं पूरी करने के लिए खर्चा करना, इन सब बातों पर बुध और शुक्र ग्रह का असर रहता है। इसलिए जब-जब ये दोनों ग्रह राशि बदलते हैं, तब-तब लोगों की आर्थिक स्थिति में बदलाव होते हैं।

4 राशियों के लिए शुभ

- इन 2 ग्रहों की युति बनने से वृष, मिथुन, तुला और धनु राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को लेन-देन में फायदा हो सकता है।
- रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। लोन या कर्ज संबंधी रुकावटें दूर हो सकती हैं। जरूरी चीजों की खरीदारी हो सकती है। जरूरी कागजी काम पूरे हो जाएंगे।

6 राशियों के लिए मिला-जुला समय

- सिंह, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को धन लाभ तो होगा लेकिन खर्चा भी होगा।
- महंगी चीजों की खरीदारी हो सकती है। ऐसा निवेश हो सकता है जिसका फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। रुका हुआ पैसा तो मिलेगा लेकिन निवेश में लग जाएगा।

मेष और कर्क के लिए अशुभ समय

- बुध और शुक्र की युति बनने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। आमदनी कम और खर्चा बढ़ सकता है। पैसा उलझ सकता है।
- लेन-देन और निवेश में सावधानी रखनी होगी। मेहनत ज्यादा और उसके मुताबिक धन लाभ नहीं हो पाएगा। किस्मत का साथ भी नहीं मिल पाएगा।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज