
उज्जैन. खास बात ये है कि बुध के राशि परिवर्तन से लोगों की आर्थिक स्थिति में भी बदलाव होने लगता है। इस ग्रह के कारण देश की अर्थव्यवस्था में भी उतार-चढ़ाव आते हैं। बुध ग्रह के प्रभाव से लोगों के करियर, मान-सम्मान, भौतिक सुख-सुविधा और रुपए-पैसे की स्थिति में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। बुध को इन सभी चीजों का कारक ग्रह माना जाता है।
- केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, बुध के राशि परिवर्तन से बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। लेन-देन और निवेश में कई लोगों को फायदा मिल सकता है।
- इस ग्रह के प्रभाव से कुछ लोगों को पुराने निवेश से फायदा और रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है। लेखन और पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।
- इन लोगों की रचनात्मकता बढ़ेगी। शेयर मार्केट बढ़ने की संभावना है। कीमती धातुओं के दाम कम होंगे। खाने-पीनी की चीजें महंगी हो सकती है।
- उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के मुताबिक बुध के राशि बदलने से नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।
- इस ग्रह के प्रभाव से काम करने की इच्छाएं बढ़ेंगी। साथ ही लोगों की प्रोडक्टीविटी भी बढ़ेगी। कई लोगों को नौकरी में अपने व्यवहार की वजह से फायदा मिलने के योग हैं।
- बुध के प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों को अपनी वाणी, बुद्धि और टेलेंट के दम पर सफलता मिलेंगी। बुध के मीन राशि में रहते हुए कुछ नौकरीपेशा लोग जॉब बदलने का मन भी बना सकते हैं।
- काशी विद्वत परिषद के ज्योतिषाचार्य डॉ. रामनारायण द्विवेदी का कहना है कि सेहत के नजरिये से देखा जाए तो बुध का मीन राशि में आना ठीक नहीं है।
- इस ग्रह के कारण लोगों को गले, पेट और नसों से जुड़े रोग हो सकते हैं। ये ग्रह शरीर में तंत्रिका तंत्र को भी प्रभावित करता है।
- इसके कारण कुछ लोगों को स्किन संबंधी परेशानियां भी होने की आशंका है, जिन लोगों को सर्वाइकल समस्या है उनको सावधान रहने की जरूरत है। दर्द बढ़ सकता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।