बुध ग्रह ने बदली राशि, 65 दिन तक रहेगा तुला राशि में, जानिए क्या होगा देश-दुनिया और आप पर असर

Published : Sep 23, 2020, 11:05 AM IST
बुध ग्रह ने बदली राशि, 65 दिन तक रहेगा तुला राशि में, जानिए क्या होगा देश-दुनिया और आप पर असर

सार

22 सितंबर, मंगलवार से बुध तुला राशि में आ गया है। इससे पहले ये ग्रह 2 सितंबर से अपनी ही राशि कन्या में था। बुध के राशि बदलने से वृष, कर्क, कन्या मकर और मीन राशि वाले लोगों को फायदा हो सकता है। इनके अलावा मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक ये ग्रह आमतौर पर 21 दिन तक एक राशि में रहता है। लेकिन अब ये ग्रह तुला राशि में 65 दिन तक रहेगा। यानी बुध 22 सितंबर से 27 नवंबर तक तुला राशि में रहेगा। इस बीच 14 अक्टूबर को बुध की चाल में बदलाव होगा और ये ग्रह टेढ़ी चाल से चलता हुआ दिखेगा। फिर 4 नवंबर को इसकी चाल सीधी हो जाएगी। इसके बाद 28 नवंबर को बुध राशि बदलकर वृश्चिक में आ जाएगा। बुध के राशि बदलने से वृष, कर्क, कन्या मकर और मीन राशि वाले लोगों को फायदा हो सकता है। इनके अलावा मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

बुध के राशि बदलने से देश-दुनिया पर प्रभाव
पं. मिश्र का कहना है कि तुला राशि में बुध के आने से सराफा बाजार में तेजी आ सकती है। अर्थव्यवस्था में सुधार होने की संभावना है। ऊनी व सूती कपड़ों और कपास के भाव में तेजी आ सकती है। गुड़, शक्कर और कागजी सामन की कीमतों में मन्दी आ सकती है। पड़ोसी देशों से भारत के संबंध अच्छे हो सकते हैं। सब्जियों की कीमतें सामान्य ही रहेंगी। पड़ोसी देशों में राजनीतिक अस्थिरता बनी रहेगी। देश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी और कुछ हिस्सों में गर्मी बढ़ सकती है। देश के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ समुद्री तूफान और भूकंप आने की भी आशंका है।

कुंभ सहित 5 राशियों के लिए शुभ समय
तुला राशि में बुध के आ जाने से वृष, कर्क, कन्या, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है।

7 राशियों को रहना होगा संभलकर
बुध के राशि बदलने से मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 4 राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज