
उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से कई गुना पुण्य मिलता है। मौनी अमावस्या पर किन चीजों का दान करना चाहिए, जानिए…
1. गर्म कपड़े
माघ मास में शीत ऋतु होती है, इस मौसम में जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों जैसे- कंबल आदि का दान करना चाहिए।
2. खाने की गर्म चीजें
शीत ऋतु में उन चीजों का दान करने का विशेष महत्व बताया गया है कि जिसे खाने से शरीर को गर्मी मिलती है जैसे तिल, गुड़, खिचड़ी आदि।
3. काले तिल
अमावस्या को पितरों की तिथि कहा जाता है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए इस दिन काले तिल का दान करना चाहिए।
4. अनाज
अमावस्या पर अनाज दान करने का भी विशेष महत्व है। बाजरा, मक्का, गेहूं, चावल आदि अनाज इस दिन दान करना चाहिए।
5. भोजन
अमावस्या पर गरीबों को भोजन का दान करना चाहिए। इससे पितरों को आत्मा भी तृप्त होती है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।