मौनी अमावस्या 24 जनवरी को, शुभ फल पाने के लिए इस दिन दान करना चाहिए ये 5 चीजें

धर्म ग्रंथों के अनुसार, माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इस बार ये अमावस्या 24 जनवरी, शुक्रवार को है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 21, 2020 4:01 AM IST

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से कई गुना पुण्य मिलता है। मौनी अमावस्या पर किन चीजों का दान करना चाहिए, जानिए…

1. गर्म कपड़े
माघ मास में शीत ऋतु होती है, इस मौसम में जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों जैसे- कंबल आदि का दान करना चाहिए।

Latest Videos

2. खाने की गर्म चीजें
शीत ऋतु में उन चीजों का दान करने का विशेष महत्व बताया गया है कि जिसे खाने से शरीर को गर्मी मिलती है जैसे तिल, गुड़, खिचड़ी आदि।

3. काले तिल
अमावस्या को पितरों की तिथि कहा जाता है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए इस दिन काले तिल का दान करना चाहिए।

4. अनाज
अमावस्या पर अनाज दान करने का भी विशेष महत्व है। बाजरा, मक्का, गेहूं, चावल आदि अनाज इस दिन दान करना चाहिए।

5. भोजन
अमावस्या पर गरीबों को भोजन का दान करना चाहिए। इससे पितरों को आत्मा भी तृप्त होती है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata के अंतिम दर्शन में ईशा अंबानी ने ये क्या कर डाला-वीडियो वायरल
Ratan Tata की प्रार्थना सभा में सर्वधर्म, एक साथ दिखे सभी धर्मों के पुजारी
रतन टाटा ने क्यों नहीं की शादी? चीन से जुड़ा है एक अनसुना किस्सा। Ratan Tata Passes Away
Ratan Tata की तिरंगे में लिपटी सबसे पहली तस्वीर, अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़
रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर #Shorts