Nautapa 2022: 17 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ मास, जानिए कब शुरू होगा नौतपा और कब तक रहेगा?

Published : May 08, 2022, 05:18 PM IST
Nautapa 2022: 17 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ मास, जानिए कब शुरू होगा नौतपा और कब तक रहेगा?

सार

हिंदू पंचांग के अनुसार, अभी साल का दूसरा महीना यानी वैशाख चल रहा है जो 16 मई, सोमवार तक रहेगा। इसके अगले दिन से यानी 17 मई, मंगलवार से ज्येष्ठ मास शुरू हो जाएगा, जो हिंदू पंचांग का तीसरा महीना रहेगा। ये महीना 14 जून तक रहेगा।

उज्जैन. हिंदू धर्म ग्रंथों में ज्येष्ठ मास का विशेष महत्व बताया गया है। इसी महीने में नौतपा भी रहेगा। नौतपा (Nautapa 2022) वो 9 दिन होते हैं, जब सूर्यदेव अपने प्रचंड रूप में होते हैं और गर्मी काफी अधिक रहती है। पुराणों के अनुसार, इन 9 दिनों में दान करने का भी विशेष महत्व है। दान उन चीजों का करना चाहिए, जिससे लोगों को ठंडक मिले जैसे इस दौरान जल दान यानी प्याऊ की व्यवस्था करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश प्रसन्न होते हैं। जानिए इस बार कब से कब तक रहेगा नौतपा…

रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के आने पर शुरू होता है नौतपा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो नौतपा शुरू हो जाता है। रोहिणी तो 15 दिनों की होती है, लेकिन इसके प्रारंभिक 9 दिन नौतपा कहलाते हैं। इस बार 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा और इसी के साथ नौतपा की शुरूआत भी होगी। नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते समय सूर्य का वृषभ राशि में बुध ग्रह के साथ योग बनेगा। ऐसा कहा जाता है कि रोहिणी के दौरान यदि बारिश हो जाए तो बाद में सामान्य से कम बारिश होती है।

ग्रहों की बनेगी युति और बनाएं जाएंगे ये पर्व
ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते समय मेष राशि में राहु-शुक्र की युति बनेगी। वृषभ राशि में सूर्य और बुध की युति बनेगी, जिससे बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा।। मीन राशि में मंगल, चंद्र और गुरु की युति रहेगी। केतु तुला राशि में रहेगा। कुंभ राशि में शनि रहेगा। राहु-शुक्र की नजर केतु पर रहेगी।  नौतपा के दौरान 26 मई को अपरा एकादशी का व्रत किया जाएगा, वहीं 27 मई को प्रदोष व्रत, 29 और 30 मई को अमावस्या तिथि रहेगी। 


ये भी पढ़ें-

Chandra grahan 2022: कब होगा साल का पहला चंद्रग्रहण? जानिए तारीख, समय और सूतक से जुड़ी हर खास बात

lunar eclipse 2022: होने वाला है साल का पहला चंद्रग्रहण, किन देशों में देगा दिखाई? जानिए और खास बातें भी

गुड लक बढ़ाने के लिए अपनी जेब में रखें खास रंग का पर्स, ऐसे चुनें अपना लकी कलर, कोई भी कर सकता है ये उपाय

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज