Navratri 2022: नवरात्रि में प्रॉपर्टी व वाहन खरीदी के लिए ये 6 दिन रहेंगे खास, जानें कब, कौन-सा योग बनेगा?

Published : Sep 27, 2022, 10:19 AM IST
Navratri 2022: नवरात्रि में प्रॉपर्टी व वाहन खरीदी के लिए ये 6 दिन रहेंगे खास, जानें कब, कौन-सा योग बनेगा?

सार

Navratri 2022 Shubh Yog:देवी आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो चुकी है। खास बात ये है कि इस बार ये पर्व पूरे 9 दिन का रहेगा यानी कोई भी तिथि कम नहीं होगी। ये पर्व 4 अक्टूबर, मंगलवार तक मनाया जाएगा।   

उज्जैन. इस बार नवरात्रि (26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक) के दौरान कई शुभ योग बन रहे हैं, जो शुभ कार्यों व खरीदी के लिए खास रहेंगे। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, नवरात्रि के दौरान बुध, गुरु और शनि अपनी ही राशियों में होंगे। ऐसा संयोग बहुत कम बार बनता है कि एक साथ तीन बड़े ग्रह स्वराशि में हो। ग्रहों की यह स्थिति शुभ फल देने वाली है। इन शुभ योगों में प्रॉपर्टी और वाहन की खरीदी शुभ रहेगी। आगे जानिए ये शुभ योग कब-कब बनेंगे…

- 27 सितंबर, मंगलवार को नवरात्रि की द्वितिया तिथि है। इस दिन द्विपुष्कर, इंद्र और ब्रह्म नाम के शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों में की गई पूजा व खरीदी बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करने वाली है। द्विपुष्कर योग में किए गए निवेश का दोगुना फायदा मिलता है।
- 29 सितंबर, गुरुवार को नवरात्रि की चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन रवियोग का संयोग बन रहा है, साथ ही विशाखा नक्षत्र होने से वर्धमान मान का शुभ योग रहेगा। प्रीति नाम का एक अन्य शुभ योग भी इस दिन बन रहा है। इन 3 शुभ योगों में प्रॉपर्टी व अन्य कोई भी खरीदी विशेष शुभ फल देने वाली रहेगी। 
- 30 सितंबर, शुक्रवार को नवरात्रि की पचंमी तिथि रहेगी। इस दिन अनुराधा नक्षत्र होने से सर्वार्थसिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। वहीं प्रीति योग भी इस दिन रहेगा। इन शुभ योगों में प्रॉपर्टी खरीदना विशेष शुभ रहेगा।
- 1 अक्टूबर, शनिवार को नवरात्रि की षष्ठी तिथि रहेगी। इस दिन सूर्य और चंद्रमा के नक्षत्रों से रवियोग बन रहा है। साथ ही आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। इन योगों में हर तरह की खरीदारी करना शुभ रहेगी।
- 2 अक्टूबर, रविवार को नवरात्रि की सप्तमी तिथि रहेगी। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग, सौभाग्य, शोभन और शुभ नाम के 4 योग बन रहे हैं, जो कि हर तरह की खरीदी और नई शुरुआत के लिए अति शुभ माने गए हैं। 
- 4 अक्टूबर, मंगलवार को नवरात्रि की नवमी तिथि रहेगी। इस दिन रवियोग के साथ-साथ सुकर्मा व पद्म नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इन शुभ योगों में भी खरीदी की जा सकेगी।


ये भी पढ़ें-

Navratri 2022: मोबाइल पर उंगली घूमाकर भी जान सकते हैं अपनी परेशानी का हल, जानिए कैसे?


Shardiya Navratri 2022 Bhajan: ये हैं माता रानी के ऑल टाइम हिट 10 भजन, सुनते ही झूमने लगते हैं भक्त

Durga Chalisa: दुर्गा चालीसा के पाठ से घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि, नवरात्रि में रोज करें
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज