फटे या जले कपड़े कभी नहीं पहनना चाहिए, इससे बढ़ता है राहु का निगेटिव इफेक्ट

Published : Nov 28, 2019, 09:14 AM IST
फटे या जले कपड़े कभी नहीं पहनना चाहिए, इससे बढ़ता है राहु का निगेटिव इफेक्ट

सार

नए कपड़े खरीदना और पहनना सभी को अच्छा लगता है। इससे हमें खुशियां तो मिलती ही हैं साथ ही मूड भी फ्रेश होता है। नए कपड़े खरीदते और पहनते समय अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इससे हमारा गुडलक भी बढ़ सकता है।

उज्जैन. वहीं पुराने (जले या खराब) कपड़े पहनने से दुर्भाग्य बढ़ सकता है। ज्योतिष ग्रंथ बृहतजातकम् में कपड़ों से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं। ये बातें इस प्रकार हैं-

1. नए कपड़े खरीदने के लिए शुक्रवार सबसे अच्छा दिन है। शनिवार भी नए कपड़े खरीदने से बचना चाहिए।
2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुभ नक्षत्रों (अश्विनी, चित्रा, रोहिणी) में नए कपड़े खरीदने व पहनने से गुड़लक बढ़ता है।
3. फटे और जले कपड़े कभी नहीं पहनना चाहिए और न ही उन्हें संभाल कर रखना चाहिए। ऐसा करने से राहु का अशुभ प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है।
4. अगर आप बहुत ज्यादा नेगेटिव सोचते हैं तो आपको पिंक या लाल रंग के कपड़े पहनना चाहिए। और अगर किसी काम में सफलता पाना चाहते हैं तो पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। लाल रंग के कपड़ों का संबंध शुक्र से पीले रंग के कपड़ों का संबंध गुरु ग्रह से है।
5. अपने पुराने कपड़ों को फेकें नहीं, बल्कि इन्हें किसी को दान कर दें। इससे शनि से जुड़े दोष दूर हो सकते हैं।
6. मनु स्मृति के अनुसार, जो व्यक्ति गंदे कपड़े पहनता है, वह हमेशा गरीब ही रहता है। देवी लक्ष्मी भी ऐसे लोगों के घर कभी नहीं ठहरतीं। इसलिए हमेशा साफ-सुथरे कपड़े ही पहनना चाहिए।

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें वीकली राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 14 December 2025: चंद्रमा करेगा तुला राशि में प्रवेश, किस राशि पर कैसा होगा असर?