सभी दिशाओं में उत्तम है ईशान कोण, जानिए इस दिशा में क्या बनवाना चाहिए और क्या नहीं

पूर्व और उत्तर दिशाएं जहां पर मिलती हैं वो ईशान कोण कहलाता है। ये 10 दिशाओं में शामिल होने से वास्तु के अनुसार इसे ईशान दिशा भी कहा जाता है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 7, 2020 2:11 AM IST

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ पं. गणेश मिश्र के अनुसार भगवान शिव का एक नाम ईशान भी है। भगवान शिव का आधिपत्य उत्तर-पूर्व दिशा में होता है। इसीलिए इस दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। ईशान के स्वामी ग्रह बृहस्पति और केतु माने गए हैं। ईशान कोण को ही सभी दिशाओं में सबसे उत्तम माना गया है। घर के इस हिस्से में ही सकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसलिए वास्तुशास्त्र में ईशान कोण को सबसे खास बताया गया है। जानिए इस दिशा से जुड़ी कुछ खास वास्तु टिप्स…

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान में सभी देवी और देवताओं का वास होता है। ईशान दिशा सबसे शुभ मानी गई है।
2. घर का ईशान हिस्सा सबसे पवित्र होता है इसलिए इस जगह को पूजा का स्थान भी बनाया जा सकता है।
3. घर के ईशान कोण को साफ यानी पवित्र और खाली रखा जाना चाहिए। यहां जल की स्थापना की जाती है, जैसे कुआं, बोरिंग, मटका या फिर पीने के पानी का स्थान।
4. इस जगह पर कचरा रखना, स्टोर, टॉयलेट या किचन बनाना अशुभ होता है। घर के इस हिस्से में लोहे का कोई भारी सामान भी नहीं रखना चाहिए।
5. इस दिशा को साफ रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इस दिशा में सेप्टिक टैंक नहीं होने चाहिए। ईशान कोण में दोष होने से वंश बढ़ने में रुकावट आती है।
6. ईशान कोण में वास्तु दोष होने से उस घर में रहने वाले लोगों की सेहत अक्सर खराब रहती है। यानी आंखे, कान और गर्दन में परेशानी होती है।
7. ईशान क्षेत्र दैवी ऊर्जा से भरा होता है। इसलिए यहां पूजा-पाठ, ध्यान, योग या आध्यात्मिक गतिविधियां करना चाहिए।
8. परिवार के सभी सदस्यों को थोड़ा समय, विशेषकर सुबह का वक्त अपने घर के ईशान कोण में बिताना चाहिए।

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

'हाथ' से छूटा हरियाणा, अब अखिलेश ने कांग्रेस को दिखाए तेवर! । Haryana Election Result । Rahul Gandhi
कौन है हरियाणा में BJP की जीत का हीरो,5 Point में जानें कांग्रेस के जबड़े से कैसे छीनी जीत
हरियाणा चुनाव में चला नायब सिंह सैनी का जादू, गेमचेंजर बनीं ये 10 बातें । Haryana Election Result
Bigg Boss LIVE Updates 🔴 गरमागरम बहस, फ़्लर्टी एक्सचेंज और ड्रामा सामने आया |
LIVE: जयराम रमेश और पवन खेड़ा द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग