मल मास में भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये 5 चीजें, चमक सकती है आपकी भी किस्मत

Published : Dec 17, 2019, 08:51 AM IST
मल मास में भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये 5 चीजें, चमक सकती है आपकी भी किस्मत

सार

16 दिसंबर से मल मास शुरू हो चुका है, जो 14 जनवरी तक रहेगा। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। ये मास भगवान विष्णु को विशेष रूप से प्रिय है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस महीने में भगवान विष्णु को कुछ खास चीजें चढ़ानी चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और किसी की भी किस्मत चमका सकते हैं। ये चीजें इस प्रकार हैं...

1. पीतांबर यानी पीले वस्त्र
ग्रंथों में भगवान विष्णु को पीतांबरधारी भी कहते हैं यानी पीले वस्त्र पहनने वाले। इसलिए मल मास में भगवान विष्णु के किसी मंदिर में पीले वस्त्र (धोती) अर्पित करें। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।

2. मोर पंख
मोर पंख भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के स्वरूप से जुड़ा हुआ है। इसलिए मल मास में भगवान विष्णु के मंदिर में मोर पंख या मोर मुकुट चढ़ाना चाहिए। इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

3. बांसुरी
मल मास में भगवान विष्णु के मंदिर में बांसुरी चढ़ानी चाहिए। ये भी उनके श्रीकृष्ण अवतार के स्वरूप से जुड़ी हुई है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

4. शंख
शंख के भी कई प्रकार हैं, उन्हीं में से एक है दक्षिणावर्ती शंख। शंख को देवी लक्ष्मी का भाई भी कहा जाता है। मल मास में भगवान विष्णु के मंदिर में ये शंख चढ़ाना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं।

5. तुलसी की माला
भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप तुलसी की माला से किया जाए तो शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। मल मास में विष्णुजी के मंदिर में तुलसी की माला भी चढ़ानी चाहिए।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज