
उज्जैन. 24 अप्रैल, शुक्रवार को बुध ग्रह मीन से मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 9 मई, शनिवार तक रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल है। मंगल और बुध की शत्रुता है, लेकिन मेष राशि के लोगों के लिए बुध शुभ फल देने वाला रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों पर बुध का कैसा असर होने वाला है...
मेष राशि: इन लोगों के लिए बुध शुभ फल देने वाला है। कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। लाभ के योग बनेंगे। परिवार में सुख बना रहेगा।
वृष राशि: आपके लिए बुध की स्थिति थोड़ी चिंताजनक रह सकती है। सावधानी से काम करेंगे तो अच्छा रहेगा, वरना हानि हो सकती है। धैर्य से काम लें।
मिथुन राशि: बुध इनकम बढ़ सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों की मदद से सफलता मिल सकती है। समय पक्ष का रहेगा।
कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों को लाभ मिलने के योग हैं। परिवार के सहयोग से कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। नौकरी में पक्ष का समय रहेगा।
सिंह राशि: इस राशि परिवर्तन का अच्छा असर रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से घर-परिवार और समाज में प्रसिद्धि मिल सकती है। संतान का सुख मिलेगा।
कन्या राशि: आपके लिए बुध सकारात्मक फल देने वाला है। धन संबंधी कामों में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। क्रोध से बचें। धैर्य से काम लें।
तुला राशि: प्रेम-प्रसंग के मामलों में समय का साथ मिल सकता है। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, उनके विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। भाग्य की मदद मिलती रहेगी।
वृश्चिक राशि: इन लोगों को बुध की वजह से विशेष सावधानी रखनी होगी, अन्यथा हानि के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर और वरिष्ठ लोगों से परामर्श लेकर ही आगे बढ़ें।
धनु राशि: इस राशि के लिए बहुत अच्छा समय आने वाला है। मेहनत का फल मिलेगा। आशा से अधिक लाभ मिल सकता है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है।
मकर राशि: इन लोगों को लापरवाही की वजह से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटी सी बात भी बढ़ सकती है। वाद-विवाद से बचें। मन शांत रखें।
कुंभ राशि: इनका कार्यों में मन लगेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय सुखद रह सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
मीन राशि: पुराने समय से अटके कामों में गति आ सकती है। धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बुध की स्थिति मान-सम्मान में वृद्धि करने वाली रहेगी।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।