29 मार्च को गुरु बदलेगा राशि, मकर राशि में बनेगी 3 ग्रहों की युति, क्या होगा आपकी राशि पर असर?

29 मार्च, रविवार को देवगुरु बृहस्पति मकर राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु का ये राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है। मकर राशि में गुरु नीच का रहता है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 26, 2020 3:31 AM IST

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार मकर में स्वराशि का शनि और उच्च का मंगल पहले से ही स्थित है। इन तीनों ग्रहों का योग सभी राशियों पर असर डालेगा। जानिए राशिफल-

मेष- राशि स्वामी मंगल उच्च का रहेगा। अत: कार्य की अधिकता करने वाला होगा। विवादों में विजय दिलाने वाला होगा। पद प्राप्ति होगी।

Latest Videos

वृषभ- अत्यंत सचेत रहें। विचारों में द्वंद रहेगा। आय अच्छी रहेगी, पर संतुष्टि नही हो पाएंगी। मूल्यवान सामान गुम हो सकता है। धन का लेन-देन नगदी में करने से बचें।

मिथुन- अत्यंत सावधानी से रहने का समय होगा। स्वयं पर नियंत्रण रखें और जोखिम के कार्यों से दूरी बनाएंगे तो बेहतर रहेगा। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे और उनके मौके भी प्राप्त होंगे।

कर्क- 3 ग्रहों की युति से लाभ-हानि बराबर रहेगी। किसी प्रकार के बड़े नुकसान की संभावना नहीं है। कुछ योजनाएं बिगड़ सकती हैं एवं कुछ नई सफल भी होंगी।

सिंह- यह विरोधियों का शमन करने वाली भी होगी और बढ़ाने वाली भी होगी। विचलित भी रखेगी। क्रोध को बढ़ा सकती है। संयम से लाभ होगा।

कन्या- पंचम स्थान पर यह युति होगी। नौकरी में बदलाव के साथ आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। जमीन से लाभ एवं संतान से सुख प्राप्त होगा।

तुला- संभलकर रहने का समय है। योजनाएं बिगड़ सकती हैं। विरोधी नुकसान पंहुचाने का प्रयास करेंगे। कीमती सामान की सुरक्षा करें एवं वाहनादि का प्रयोग में सावधानी रखें।

वृश्चिक- भाइयों से प्रेम बढ़ेगा और सहयोग मिलेगा। विरोधी भी परास्त होंगे। व्यापार में आगे बढऩे के मौके प्राप्त होंगे एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा।

धनु- स्थाई संपत्ति के लिए यह अत्यंत लाभकारी होगी, साथ ही समस्याओं का स्थाई समाधान प्राप्त होगा। नई जगहों पर जाने का मौका प्राप्त होगा।

मकर- शनि के कारण सम्मान एवं धन की प्राप्ति होगी एवं मंगल के कारण शत्रु परास्त करने में सफलता मिलेगी। गुरु नीच का होने के कारण कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

कुंभ- खर्च अधिक होगा। कार्य स्थल पर मन नहीं रहेगा। मन विचलित रहेगा। समस्याएं एक के बाद एक आती जाएंगी।

मीन- पदोन्नती, समस्याओं का निदान और विरोधी परास्त होंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ में वृद्धि और संपत्ति में वृद्धिकारक होगा।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata की तिरंगे में लिपटी सबसे पहली तस्वीर, अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़
'हाथ' से छूटा हरियाणा, अब अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया जोर का झटका! Rahul Gandhi
कांग्रेस के जबड़े से BJP ने कैसे छीना हरियाणा? जीत का असली हीरो कौन-5 Point में जानें
उर्फी जावेद का रिस्की वीडियो वायरल #Shorts #urfijaved
टूट कर बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन? कांग्रेस की 'अनदेखी' पर सहयोगियों का जुबानी हमला