14 मई को सूर्य करेगा राशि परिवर्तन, 1 महीने तक इन 4 राशि वालों को रहना होगा संभलकर

14 मई, गुरुवार को सूर्य राशि परिवर्तन कर मेष से वृष में आ जाएगा। इस राशि में 14 सूर्य जून तक रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। 

Asianet News Hindi | Published : May 13, 2020 6:38 PM IST

उज्जैन. काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार सूर्य के प्रभाव से वृष, कर्क, सिंह, कन्या, धनु और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय शुरू हो सकता है। इनके अलावा वृश्चिक और कुंभ वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। मेष, मिथुन, तुला और मकर वाले लोगों को करीब एक महीने तक संभलकर रहना होगा। जानिए 12 राशियों का भविष्यफल…

मेष- सूर्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। आंख और सिरदर्द हो सकता है। इससे आपके व्यवहार में बदलाव भी हो सकते हैं। इन दिनों में आपको बातचीत में ध्यान रखना होगा। सोच-समझकर बोलना होगा। सूर्य के प्रभाव से खर्चा बढ़ सकता है। सेविंग भी खत्म होने की संभावना है।

वृष- सूर्य के राशि बदलने से धन लाभ हो सकता है। संपत्ति संबंधी मामलों में भी फायदा होने की संभावना है। माता की सेहत को लेकर चिंता तो रहेगी लेकिन परेशानी दूर भी हो जाएगी। रोजमर्रा के काम समय पर निपटाने में सफल रहेंगे। उन कामों से फायदा भी होगा।

मिथुन- सूर्य का राशि परितर्वन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। इसके कारण खर्चे बढ़ सकते हैं। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। सेहत के मामले में भी समय ठीक नहीं रहेगा। बुखार, सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी रहेगी। इन दिनों में आप कोई भी गैरकानूनी और गलत काम करने से बचें।

कर्क- सूर्य के प्रभाव से आपके लिए समय अच्छा रहेगा। इन दिनों में धन लाभ हो सकता है। नई योजनाएं बनेंगी। उन पर काम होगा और आपको सफलता भी मिल जाएगी। संतान संबंधी मामलों में राहत मिलेगी। संतान के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

सिंह- सूर्य के राशि बदलने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी महत्वपूर्ण मामले सामने आ सकते हैं। उनमें आपको फायदा भी मिलेगा। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

कन्या- सूर्य के कारण बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलेगी। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। इन दिनों में आप फालतू खर्चों पर कंट्रोल कर लेंगे। आपकी सेविंग बढ़ सकती है। दूर स्थान पर रहने वाले महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत हो सकती है। उनसे आपको सहयोग भी मिलेगा। आपका सम्मान बढ़ सकता है।

तुला- सूर्य के राशि परिवर्तन करने से आपको संभलकर रहना होगा। इस दौरान आपकी सेहत खराब हो सकती है। शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। सरकारी कामों में उलझनें आ सकती है। प्रशासन की तरफ से मदद नहीं मिल पाएगी। इन दिनों में धन हानि हो सकती है। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक- सूर्य के प्रभाव से समय मिला-जुला रहेगा। इस दौरान आपको धन लाभ तो होगा लेकिन उसका सुख नहीं मिल पाएगा। नए और बड़े कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपका वैवाहिक जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन आपको फायदा नहीं मिल पाएगा।

धनु- सूर्य के राशि बदलने से आपके लिए समय अच्छा रहेगा। इन दिनों में आपको धन लाभ हो सकता है। कर्जा खत्म हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। सूर्य के कारण मेहनत ज्यादा होगी और उसका फायदा भी आपको मिलेगा।

मकर- संतान के भाव में सूर्य के आ जाने से आपको संभलकर रहना होगा। संतान संबंधी परेशानी हो सकती है। संतान की सेहत बिगड़ सकती है। इन दिनों में आप कुछ गुप्त योजनाएं भी बना सकते हैं। उन पर काम करने पर आपका समय खराब हो सकता है।

कुंभ- सूर्य के राशि परिवर्तन से आपका सुख बढ़ेगा। नौकरीपेशा और बिजनेस वालों का पूरा ध्यान काम पर रहेगा। इन दिनों में मानसिक तनाव बढ़ेगा। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। माता से किसी बात पर अनबन भी हो सकती है। सूर्य के प्रभाव से पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है।

मीन- सूर्य के प्रभाव से आपके लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग मन लगाकर काम करेंगे और मेहनत भी ज्यादा करेंगे। उसका फायदा भी मिलेगा। इन दिनों कई मामलों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आप अपने प्रभाव से दुश्मनों पर जीत हासिल कर सकते हैं।

Share this article
click me!