अपने जन्मदिन पर सभी को करना चाहिए ये 5 काम, इनसे हमें मिलते हैं शुभ फल

Published : Jul 01, 2021, 08:35 AM ISTUpdated : Jul 01, 2021, 01:12 PM IST
अपने जन्मदिन पर सभी को करना चाहिए ये 5 काम, इनसे हमें मिलते हैं शुभ फल

सार

अपने जन्मदिन पर लोग कई तरह के आयोजन करते हैं तो कुछ घर-परिवार के बीच ही अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस दिन को यदि आप शुभ कार्यों के साथ मनाते हैं तो आने वाले समय में आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी रहती है और आने वाला समय अच्छा रहता है।

उज्जैन. ज्योतिष में कुछ कार्य बताए गए हैं, अपने जन्म दिवस पर इन कार्यों को करके आप पूरे वर्ष को सुखमय बना सकते हैं। आगे जानिए कौन-से हैं वो कार्य…

1. अपने जन्म दिवस पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्यदेव के दर्शन करने चाहिए और अर्घ्य देना चाहिए। इसके बाद अपने इष्ट देव का ध्यान व पूजा आराधना करें। इसके साथ ही अपनी राशि के अनुसार स्वामी ग्रह का मंत्र जाप करना चाहिए। इससे आपके ऊपर देवताओं की कृपा बनी रहती है।
2. इस दिन अपने से बड़े, माता-पिता, बुजुर्गों व गुरु का आशीर्वाद लेना चाहिए। जो लोग अपने से बड़ों का सम्मान करते हैं उनसे देवता भी प्रसन्न रहते हैं। यह कार्य हर व्यक्ति को प्रतिदिन करना चाहिए।
3. जरुरतमंदों की सेवा और दान-पुण्य करना सबसे शुभ कार्य होता है। अपने जन्मदिवस पर जरुरतमंदों की भोजन करवाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें अपनी क्षमतानुसार अन्न व जरुरत की चीजें दान करना चाहिए।
4. प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का बहुत ही महत्व होता है। अपने जन्मदिवस के मौके पर आप अशुभ ग्रह से संबंधित दान आदि कर सकते हैं या फिर इनके निमित्त पूजन व जाप करना चाहिए। इससे आपके अशुभ ग्रह अनुकूल होते हैं और आपके जीवन से समस्याएं दूर होती हैं।
5. अपने जन्मदिन पर पशुओं की सेवा अवश्य करनी चाहिए। गाय को चारा खिलाएं। मछलियों के लिए नदी या तालाब में आटे की गोलियां बनाकर डालें। कुत्ते को रोटी खिलाएं। इससे भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

परंपरा: भगवान श्रीगणेश का प्रतीक है स्वास्तिक, इसके उपायों से घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि

नवग्रहों के राजा हैं सूर्यदेव, हर व्यक्ति के जीवन पर डालते हैं शुभ-अशुभ प्रभाव, इस विधि से करें आराधना

मान्यता: सप्ताह के इन 3 दिनों में नए कपड़े पहनने से बचना चाहिए, जरूरी हो तो इस बात का ध्यान रखें

भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा में ध्यान रखनी चाहिए ये बातें, कौन-से फूल चढ़ाएं और कौन-से नहीं?

शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये 4 काम, नहीं तो करना पड़ सकता है धन हानि का सामना

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?