
उज्जैन. माथे की इन लकीरों का संबंध ग्रहों से जोड़कर भी देखा जाता है। इससे यह भी जाना जा सकता है कि किस व्यक्ति को कौन-सा ग्रह शुभ फल दे रहा है और कौन-सा अशुभ। समुद्र शास्त्र की मानें तो मस्तक की रेखाओं को देखकर यह जाना जा सकता है कि वह व्यक्ति कितना लकी है। माथे की ये लकीरें व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर से जुड़ी बातें भी बताती हैं। आगे जानिए माथे की इन लकीरों के बारे में खास बातें…
1. समुद्र शास्त्र के अनुसार, मस्तक के सबसे नीचे की लकीर का संबंध पैसों से होता है। इसलिए इसे धन लकीर भी कहते हैं। ये लकीर भौंह के ठीक ऊपर होती है। ये रेखा जितनी स्पष्ट होती है, व्यक्ति उतना ही कि्समत वाला और धनवान होता है। अगर ये लकीर आढी-तेढ़ी या उतार-चढ़ाव वाली हो तो इसका अशुभ प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है।
2. मस्तक पर धन रेखा के ऊपर जो दूसरी रेखा होती है, वो हमारी सेहत से जुड़ी होती है। ये लकीर साफ दिखाई देती है तो इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति की सेहत आमतौर पर ठीक रहेगी। अगर यह लकीर पतली और हल्की हो तो व्यक्ति को सेहत से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
3. समुद्र शास्त्र के अनुसार मस्तक पर नीचे से तीसरी जो लकीर होती है वो किस्मत से जुड़ी होती है। लेकिन यह लकीर बहुत ही कम लोगों के माथे पर होती है क्योंकि हर कोई तो किस्मत वाला होता नहीं है। ये लकीर अगर साफ और स्पष्ट हो तो व्यक्ति को अपने जीवन में हर सुख मिलता है।
4. माथे पर बनने वाली चौथी रेखा जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में बताती है। ऐसे लोगों को 26 से 40 वर्ष तक खूब संघर्ष करना पड़ता है, तब जाकर उन्हें सफलता मिलती है।
5. माथे पर बनने वाली पांचवीं लकीर तनाव और चिंता को दर्शाती है। कभी-कभी तो ऐसे लोग अपना घरवार छोड़कर वैराग्य जीवन की तरफ चल देते हैं।
6. माथे पर छठी लकीर नाक की सीधी तरफ ऊपर जाने वाली लकीर को कहते हैं। ऐसे लोगों को अपने जीवन में अप्रत्याशित सफलता मिलती है।
ये भी पढ़ें-
Sawan 2022: सावन में करें ये छोटा-सा उपाय, घर बैठे मिल जाएगा 12 ज्योतिर्लिंगों की पूजा का फल
Sawan 2022: सावन में करें इन 5 में से कोई 1 उपाय, किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी
Sawan 2022: सावन में रोज ये 1 चीज शिवजी को चढ़ाने से कंगाल भी बन सकता है धनवान
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।