
उज्जैन. अगर बेडरूम में वास्तु दोष हो तो इसका सीधा असर पति-पत्नी के रिश्ते पर पड़ता है। ये वास्तु दोष कई बार तलाक का कारण भी बन सकते हैं। इन वास्तु दोषों का समाधान सामान्य उपाय कर किया जा सकता है, जिससे घर में भी सुख-शांति बनी रहती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार ये सामान्य उपाय इस प्रकार हैं-
1. बेडरूम में खिड़की के पास गुलदस्ता रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है और परिवार में खुशियां आती हैं।
2. बेडरूम में पानी की तस्वीर वाली पेंटिंग न लगाएं। इसके स्थान पर रोमांटिक कलाकृति जैसे युगल पक्षी की तस्वीर लगा सकते हैं।
3. कभी भी कंटीली झाड़ियां या पौधे बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। इन्हें लगाने से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
4. बेडरूम में ऐसे फूल या पौधे को सजावट में न लें, जिससे दूध निकलता हो। शुभता की दृष्टि से ये अशुभ होते हैं।
5. बेडरूम में कभी झूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से गरीबी आती है।
6. लवबर्ड, मैंडरेन डक जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक हैं, इनकी छोटी मूर्तियों का जोड़ा अपने बेडरूम में रखें। इनसे दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
7. बेडरूम में पलंग इस प्रकार रखें कि वह दरवाजे के पास न हो, ऐसा होने से मन में अशांति व व्याकुलता बनी रहेगी।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।